विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

Published: Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM (IST)

मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में Moto G47 Power 5G फोन लॉन्च किया है, जिसमें 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा है। ...और पढ़ें

7,000mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

7,000mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन लॉन्च, 108MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Moto G47 Power के नाम से पेश किया है। इस हैंडसेट में बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। ये हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है।

साथ ही इस फोन में 4GB RAM मिल रही है। डिवाइस में एंड्रॉइड 16 मिल रहा है और इसमें 108-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Moto G47 Power की कीमत

कीमत की बात करें तो UK में मोटो G47 पावर की कीमत 299.99 GBP यानी लगभग 38,000 रुपये है। इस कीमत पर फोन का इकलौते वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ मिल रहा है। फोन को तीन कलर पैंटोन नॉटिकल ब्लू, पैंटोन कैपरी और पैंटोन इम्पेनिट्रेबल में आता है। कंपनी ने अभी तक भारत या अन्य मार्केट के लिए मोटो G47 पावर की कीमत या इसकी उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है।

Moto G47 Power के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.67-इंच की HD+ (720 x 1,604) LCD डिस्प्ले मिल रही है। इस स्क्रीन की ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक हो सकती है और इसमें 'वॉटर टच' टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जो डिस्प्ले गीला होने पर भी टच रिस्पॉन्स को बनाए रखेगी। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। फोन में माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 'RAM बूस्ट' फीचर भी है, जिससे स्टोरेज के कुछ हिस्से को RAM की तरह यूज करके एक्स्ट्रा वर्चुअल मेमोरी मिल जाती है।

Moto G47 Power के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस नए मोटो G47 पावर में f/1.7 अपर्चर और 3x लॉसलेस जूम सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP कैमरा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी है, जो 30W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि फोन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन ऑफर करता है।

यह भी पढ़ें- Redmi का 10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 165Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर