विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus के दो नए फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च, मिल सकती है 9,000mAh की बड़ी बैटरी

Published: Wed, 21 Oct 2026 06:42 PM (IST)

OnePlus इस महीने के आखिर में चीन में अपनी मोस्ट-अवेटेड OnePlus Ace 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

OnePlus Ace 7 Series जल्द लॉन्च हो सकती है।

OnePlus Ace 7 Series जल्द लॉन्च हो सकती है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus की Ace 7 सीरीज इस महीने के अंत में चीन में गेमिंग के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए नए एक्टिव कूलिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लाइनअप में Ace 7 और Ace 7 Pro शामिल हो सकते हैं, जिनमें कथित तौर पर हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 सीरीज चिपसेट्स और करीब 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेंगी। इसमें दिया गया डुअल-आउटलेट कूलिंग सेटअप एक बेहद दिलचस्प एडिशन है, क्योंकि इससे चिपसेट और रियर पैनल दोनों के ठंडे रहने की उम्मीद है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन्स काफी ज्यादा कम्फर्टेबल हो सकते हैं।

OnePlus Ace 7 सीरीज का कूलिंग सिस्टम कैसे करता है काम?

OnePlus चीन के प्रेसिडेंट Li Jie ने वीबो पोस्ट्स के जरिए समझाया है कि Ace 7 सीरीज का नया कूलिंग सिस्टम कैसे काम करता है। ये दो अलग-अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल करता है- एक चिपसेट को ठंडा रखने के लिए और दूसरा कूल एयर को रियर पैनल के आर-पार डायरेक्ट करने के लिए। OnePlus का दावा है कि उसके स्मार्टफोन्स के लिए ये इंडस्ट्री-फर्स्ट डिजाइन है।

इस लेआउट को डिजाइन करते समय गेमिंग के दौरान फोन पकड़ने के तरीके का भी पूरा ध्यान रखा गया है। एयर इनटेक को ऐसी जगह पोजिशन किया गया है कि फोन को हॉरिजॉन्टल पकड़ने पर उंगलियों से हवा का रास्ता ब्लॉक न हो। वहीं गर्म हवा ऊपर की तरफ बाहर निकलती है, जो फोन को पकड़े हुए हाथों की उंगलियों से पूरी तरह दूर रहती है। इससे कूलिंग सिस्टम को बिना किसी रुकावट के असरदार तरीके से काम करने में मदद मिलेगी और लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन हाथ में गर्म या अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं होगा।

OnePlus Ace 7

दूसरा चैनल रियर पैनल को ठंडा रखने और हाथों पर पसीने और गर्माहट के अहसास को कम करने के लिए तैयार किया गया है। ये बदलाव आमतौर पर फैन वाले फोन्स में आने वाली दो बड़ी दिक्कतों को दूर करते हैं- पहला एयर इनटेक पर उंगलियों का आना और दूसरा यूजर की ग्रिप की तरफ गर्म हवा का फेंकना।

Ace 7 सीरीज एक्टिव कूलिंग के साथ आने वाला OnePlus का पहला परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप होगा। इससे पहले सामने आई तस्वीरों में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही एक फैन इनबिल्ट दिखा था। इस नए डुअल-आउटलेट डिजाइन के साथ OnePlus फोन के अंदर की हीट को कंट्रोल करने के साथ-साथ लंबे गेमिंग सेशन्स में इसे इस्तेमाल करने में और आसान बनाना चाहता है। कंपनी ने इस सीरीज को एक बड़ा जेनरेशनल अपग्रेड भी बताया है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Ace 7 और Ace 7 Pro शामिल होने की उम्मीद है।

लीक्स के मुताबिक, OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro में 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 सीरीज चिपसेट्स दिए जा सकते हैं। प्रो मॉडल में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है, जबकि दोनों ही फोन्स में 9,000mAh के करीब की बैटरियां पैक की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन, 50MP का AI कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी