OnePlus का 9000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
OnePlus जल्द ही अपनी Ace 7 सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें OnePlus Ace 7 Pro का डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने ...और पढ़ें

OnePlus का 9000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपनी नई Ace 7 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के OnePlus Ace 7 Pro का डिजाइन ऑनलाइन सामने आ गया है। सामने आई तस्वीर में फोन दो कलर ऑप्शन में दिखाई दे रहा है। इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के सभी फीचर्स की पुष्टि नहीं की है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग फोन का डिजाइन कैसा होगा और कौन-कौन के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं...
OnePlus Ace 7 Pro का डिजाइन
रिपोर्ट्स में सामने आई तस्वीर से पता चलता है कि OnePlus Ace 7 Pro दो कलर ऑप्शन कॉपर ऑरेंज ग्रेडिएंट के साथ-साथ लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में आ सकता है। फोन के बैक पैनल पर बड़े आकार में Ace की ब्रांडिंग और OnePlus का लोगो दिख रहा है।
स्मार्टफोन के पीछे ऊपर की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दे रहा है, जिसके किनारे राउंड हैं। इसमें एक पिल शेप कटआउट, एक अलग कैमरा लेंस और रिंग के आकार वाला एलिमेंट भी दिख रहा है। इसके बाहर LED फ्लैश दिख रही है।
OnePlus Ace 7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
जबकि इस सीरीज के स्टैंडर्ड OnePlus Ace 7 में इस चिप का V सीरीज वेरिएंट मिल सकता है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान मोबाइल को ठंडा रखने के लिए इसमें बिल्ट-इन फैन और डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।
OnePlus Ace 7 Pro के संभावित कैमरा स्पेक्स
रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। साथ इस फोन में 100W या 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
