विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल्स, देखें

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2020 07:50 AM (IST)

OnePlus के CEO पीट लाउ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल्स पेश किए हैं। यह सैंपल्स अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर के हैं। फोटो साभार OnePlus

लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल्स, देखें
लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल्स, देखें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 8 सीरीज को ग्लोबली 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। इसके लॉन्च से पहले सीरीज को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में फोन की कीमत की संभावित जानकारी मिली थी। वहीं, अब कंपनी के CEO पीट लाउ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर OnePlus 8 Pro के कैमरा सैंपल्स पेश किए हैं। यह सैंपल्स अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर के हैं। इस सीरीज के तहत OnePlus 8, OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 Lite/OnePlus Z स्मार्टफोन्स लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus के CEO लाउ ने अपने ट्विटर अकाउंट से 4 फोटो शेयर की हैं जो की OnePlus 8 Pro से खींची गई हैं। ऐसा लगा रहा है कि ये सभी फोटोज नाइट मोड के साथ खींचीं गई हैं। CEO ने ट्वीट में लिखा है कि अल्ट्रा वाइड सेंसर अल्ट्रा क्लोज शॉट ले सकता है। एक साइड की फोटोज OnePlus 8 Pro द्वारा ली गई फोटोज हैं। वहीं, दूसरी साइड की फोटोज दूसरे फ्लैगशिप फोन की है। देखें ट्वीट:

OnePlus 8 Pro के संभावित कैमरा स्पेसिफिकेशन्स: यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल (IMX689) होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरा भी 48 मेगापिक्सल का IMX689 सेंसर हो सकता है। तीसरा 16 मेगापिक्सल (अपर्चर f/2.4) और चौथा 5 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 8 Pro की संभावित कीमत: इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिंट की कीमत 919 यूरो से 929 यूरो के बीच यानी करीब 76,000 से लेकर 76,900 रुपये तक हो सकती है। वहीं, इसके 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1009 यूरो से 1019 यूरो के बीच यानी करीब 83,500 से लेकर 84,400 रुपये तक हो सकती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।