OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro वर्ष 2020 में होगा लॉन्च!
OnePlus 8 Pro में क्वाड कैमरा मौजूद होगा। वहीं OnePlus 8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया होगा। इन दोनों फोन्स को वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के कुछ रेंडर्स लीक हुए हैं। इसमें फोन का डिजाइन दिखाया गया है। इसके मुताबिक, फोन में पंच-होल डिस्प्ले और पॉप-अप मॉड्यूल दिया गया है। फोन का रियर पैनल OnePlus 7 Pro और 7T Pro की तरह होगा। इसमें वर्टिकल कैमरा कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया जाएगा। जहां OnePlus 8 Pro में क्वाड कैमरा मौजूद होगा। वहीं, OnePlus 8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया होगा। इन दोनों फोन्स को वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के संभावित फीचर्स: OnePlus 8 Pro में 6.65 इंच का डिस्प्ले और OnePlus 8 में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, इनमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है। फोन के राइड एज पर अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन भी दिया जा सकता है। यह फोन USB Type-C पोर्ट और रिडिजाइन्ड स्पीकर ग्रिल के साथ आने की उम्मीद है। दोनों फोन्स स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम से लैस होंगे। वहीं, 256 जीबी स्टोरेज भी दी जाने की भी उम्मीद है।
दोनों फोन्स एंड्रॉइड 10 पर आधारित OxygenOS पर काम करता हैं। इनके 4G के अलावा 5G वर्जन भी लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, कुछ खबरों की मानें तो इन्हें वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा दोनों फोन्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है।
कंपनी के CEO पेटे लाउ के कहा था कि वर्ष 2020 में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 5G सपोर्ट दिया जाएगा। तब तक यह एक स्टैंडर्ड बन जाएगा। कंपनी इस साल के अंत तक यूरोपीय देशों में OnePlus 7 Pro 5G वेरिएंट को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।