OnePlus 7T Pro India Launch हो सकता है 26 सितम्बर को, 15 अक्टूबर से सेल हो सकती है शुरू
OnePlus 7T Pro India Launch OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितम्बर को लॉन्च होगा। यह खबर ठीक इस खबर के कुछ दिन बाद आई जिसमें कहा गया था की यह फोन 15 अक्टूबर को भारत में आएगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus 7T Pro India Launch: OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितम्बर को लॉन्च होगा। यह खबर ठीक इस खबर के कुछ दिन बाद आई, जिसमें कहा गया था की यह फोन 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus अपने हर नए लॉन्च के बाद, उस फोन का T वेरिएंट जरूर लेकर आता है। इसमें पहले के मॉडल के मुताबिक कुछ अपग्रेड्स दिए जाते हैं। यह ट्रेंड कंपनी ने 2016 में OnePlus 3 के साथ शुरू किया था। कंपनी OnePlus 7 के अपग्रेड के तौर पर OnePlus 7T को लेकर आ सकती है।
टिपस्टर Max J ने यह दावा किया है की OnePlus 7T Pro भारत में 26 सितम्बर को लॉन्च किया जाएगा। इसी टिपस्टर ने यह रिपोर्ट किया था की OnePlus 7T Pro भारत में 15 अक्टूबर को आ सकता है। हालांकि, अब यह बताया जा रहा है की OnePlus 7T Pro की सेल 15 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी भारत में लॉन्च डेट 26 सितम्बर है, तो स्मार्टफोन यूएस और यूरोप में 10 अक्टूबर को आ सकता है। लेटेस्ट अफवाहों की मानें, तो OnePlus 7T Pro भारत में OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के लॉन्च के 4 महीने बाद देश में आएगा। यह थोड़ा अजीब इसलिए है, क्योंकि पिछले T मॉडल कम से कम 6 महीने के अंतराल पर आए हैं।
OnePlus 7T Pro की इस महीने की शुरुआत में कुछ लाइव इमेजेज लीक हुई थीं। माना जा रहा था की वो पिक्चर्स OnePlus 7T Pro की हैं। उन लीक्स में से एक में पता चला था की स्मार्टफोन के फ्रंट में कर्व्ड एज और कोई नॉच नहीं होगी। इससे लगता है की फोन में पॉप-आप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अन्य लीक लाइव इमेज के अनुसार, OnePlus 7T Pro के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। नया OnePlus फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस SoC के साथ आ सकता है। OnePlus 7T Pro के साथ कंपनी OnePlus 7T भी लेकर आ सकती है। हालांकि, अभी इसकी कन्फर्म डिटेल्स के बारे में नहीं पता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।