OnePlus 16 में मिल सकता है 185Hz डिस्प्ले और 200MP, सामने आई डिटेल
OnePlus 16 को कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे लेकर एक नई लीक में कुछ डिटेल्स सामने आई है। आइए जानते हैं।

कथित OnePlus 16 को लेकर डिटेल सामने आई है। Photo- OnePlus 15.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus को लेकर पिछले कुछ महीनों से चल रही तमाम अफवाहों के बीच, इसके अपकमिंग हैंडसेट्स से जुड़ी नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में OnePlus 16 को लेकर एक नया लीक आया है, जिसके ब्रांड के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप के रूप में आने की उम्मीद की जा रही है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, इस कथित हैंडसेट की फिलहाल हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, अल्ट्रा-स्लिम बेजल्स और एक नए 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इसमें एक स्पेशल AI बटन मिलने का भी दावा किया गया है।
OnePlus 16 के डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स हुए लीक
वीबो पर किए गए एक पोस्ट में, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है, टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने OnePlus 16 के संभावित अपग्रेड्स के बारे में लिखा है। ऐसा बताया गया है कि फिलहाल इस फोन को 185Hz डिस्प्ले के साथ टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि पिछली रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया था कि ये फोन 240Hz जितने हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, लेकिन लेटेस्ट लीक थोड़ा कम आंकड़े की तरफ इशारा करता है।
लेकिन 185Hz पर भी, OnePlus 16 अब तक के किसी भी OnePlus फोन के मुकाबले सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकता है। आपको बता दें कि फ्लैगशिप OnePlus 15 और कुछ दूसरे नए मॉडल्स 165Hz स्क्रीन के साथ आते हैं।
टिप्स्टर का ये भी दावा है कि इस कथित हैंडसेट में चारों तरफ बेहद पतले बेजल्स मिलेंगे। पिछली लीक्स से संकेत मिले हैं कि इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
कैमरा अपग्रेड इस फोन की एक और बड़ी खूबी हो सकता है। OnePlus 16 में 200-मेगापिक्सल सेंसर वाला 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। लीक में आगे एक स्पेशल AI बटन को शामिल करने का भी जिक्र है। हालांकि, इसके काम करने के तरीके से जुड़ी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
पिछली रिपोर्ट्स में सजेस्ट किया गया है कि OnePlus 16 क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसके Snapdragon 8 Elite Gen 5 के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है। ये Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 5GHz तक पहुंच सकती है।
इसकी स्क्रीन में LTPO और LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो चारों तरफ बेजल्स को लगभग 1mm तक कम करने में मदद करेगी। इस हैंडसेट में पिछले मॉडल के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी मिलने की भी बात कही गई है, जिसमें कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसकी कैपेसिटी 7,000mAh के आंकड़े को छू सकती है।
हालांकि कंपनी ने OnePlus 16 की ऑफिशियल रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं की है, लेकिन ये 2026 की चौथी तिमाही में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि OnePlus 15 ने भी इसी समय के आसपास डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: AC बार-बार On/Off करना सही या नहीं? ज्यादातर लोग कर रहे हैं ये बड़ी गलती
