विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनप्लस का नया फोन MWC 2023 इवेंट में हुआ पेश, OnePlus 11 Concept की इन खूबियों से उठा पर्दा

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 27 Feb 2023 02:56 PM (IST)

OnePlus 11 Concept Mobile unveiled वनप्लस ने अपने मच-अवेटेड डिवाइस OnePlus 11 Concept Mobile से पर्दा उठा लिया है। कंपनी ...और पढ़ें

OnePlus 11 Concept Mobile unveiled at World Congress 2023, Pic Courtesy- Jagran File
OnePlus 11 Concept Mobile unveiled at World Congress 2023, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वनपल्स के नए स्मार्टफोन OnePlus 11 Concept का इंतजार ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे। इस फोन का टीजर भी कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया था। अब आखिरकार, वनप्लस ने अपने मच-अवेटेड स्मार्टफोन OnePlus 11 Concept से पर्दा उठा दिया है।

फोन को आज Mobile World Congress 2023 इवेंट के पहले दिन पेश किया गया है। आइए जानते हैं, ग्लोबल मंच में पेश हुए इस स्मार्टफोन में क्या-क्या खूबियां लाई गई हैं

एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ पेश हुआ नया फोन

कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन के रियर पैनल पर बिल्ट किया गया है। इस फीचर की खासियत है कि यह डिवाइस का टेम्प्रेचर 2.1 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में मदद करता है।

खास कर डिवाइस को चार्ज करने में भी नया फीचर मददगार साबित होगा। कंपनी का दावा है कि नए फीचर की मदद से डिवाइस को चार्ज करने में पहले के मुताबिक कुछ कम समय लगेगा।

इसके अलावा, OnePlus 11 Concept फोन को ग्लास यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। माना जा रहा है कि OnePlus 11 Concept को क्वालकम के लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने OnePlus 11 5G डिवाइस को भी इसी प्रोसेसर के साथ पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के हार्डवेयर को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Mobile World Congress 2023 इवेंट में वनप्लस का तोहफा होगा ग्राहकों के लिए खास

कंपनी Mobile World Congress 2023 इवेंट में अपने न्यूली लॉन्च्ड फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को भी पेश करेगी। OnePlus 11 5G को AR सपोर्ट और ray tracing खूबियों के साथ पेश किया जाएगा। यही नहीं, वनप्लस इस इवेंट में OnePlus Buds Pro 2 TWS earbuds, OnePlus Pad और OnePlus 45W liquid cooler accessory को पेश कर रही है।

मालूम हो कि, स्पेन में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में अलग- अलग कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को पेश करती नजर आएंगी। इवेंट के पहले ही शाओमी ने अपने लेटेस्ट लाइनअप को पेश कर दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।