Move to Jagran APP

OnePlus 10RT होगा वनप्लस का अगला स्मार्टफोन, जानिये इसके लीक फीचर्स, लांच डेट और कीमत

OnePlus Nord 2T 5G के बाद अब कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लांच करने की तैयारी में लगी हुई है। वनप्लस अपने नए फोन OnePlus 10RT को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को अक्टूबर में लांच कर सकती है।

By Kritarth SardanaEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 06:59 PM (IST)
OnePlus 10RT होगा वनप्लस का अगला स्मार्टफोन, जानिये इसके लीक फीचर्स, लांच डेट और कीमत
oneplus smartphone photo credit- Oneplus India twitter account

नई दिल्ली, टेक डेस्क। OnePlus ने अभी अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G को भारत में लांच ही किया है। इस फोन की बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। तो वहीँ अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन के लांच की खबरें आ रही हैं। वनप्लस अपने नए फोन OnePlus 10RT को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है।

loksabha election banner

एक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस का यह नया फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर देखा गया है। इस रिपोर्ट से फोन के कुछ फीचर्स का भी पता चला है, जो फोन के लांच से पहले ही लीक हो चुके हैं।

OnePlus 10RT के संभावित फीचर्स

कैमरा- वनप्लस 10RT में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। इनमें 50 MP का Sony IMX766 मेन बैक कैमरा लगा हो सकता है जो OIS यानी Optical Image Stabilization के साथ आ सकता है। इसके अलावा 8 MP और 2 MP के अन्य बैक कैमरे लगे हो सकते हैं। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है।

प्रोसेसर- OnePlus 10RT में Qualcomm Snapdragon 888 Plus ओक्टा कोर प्रोसेसर लगा हो सकता है।

डिस्प्ले - इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर AMOLED Display मिल सकता है। फोन में 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

रैम और मेमोरी - इस फोन में 8 GB या 12 GB की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बैटरी- कंपनी इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दे सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग फीचर के होने की भी उम्मीद है।

ओएस - यह फोन Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 के साथ लांच हो सकता है।

नेटवर्क- यह फोन 5G नेटवर्क के साथ आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 10RT की कीमत 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है। हालाँकि ये अनुमानित कीमत है। कंपनी ने OnePlus 10RT के लांच पर अभी कुछ नहीं बताया है। हालाँकि ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को अक्टूबर में लांच कर सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.