विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Olympic Games Paris 2024: ओलंपिक के जश्न में डूबा Google, जिमनास्टिक के लिए बनाया Doodle

Published: Mon, 29 Jul 2024 08:36 AM (IST)

पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुका है। यह इवेंट 26 जुलाई से शुरू हुआ है। इसी के साथ टेक कंपनी गूगल ...और पढ़ें

Olympic Games Paris 2024: आज का गूगल डूडल जिमनास्टिक खेल के नाम हुआ जारी
Olympic Games Paris 2024: आज का गूगल डूडल जिमनास्टिक खेल के नाम हुआ जारी

HighLights

  1. गूगल ओलंपिक के लिए रोजाना एक नया डूडल बना रहा है।
  2. पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हो चुकी है।
  3. गूगल ने अब तक ओलंपिक के नाम चार डूडल जारी कर दिए हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है। भारत को इवेंट के दूसरे ही दिन देश का पहला पदक भी मिल चुका है। इसी कड़ी में टेक कंपनी गूगल भी ओलंपिक का जश्न एक खास अंदाज में मना रही है। ओलंपिक शुरू होने के दिन से ही गूगल हर रोज एक नया डूडल जारी कर रहा है। आज का डूडल जिमनास्टिक खेल के लिए तैयार किया गया है। जैसे ही आप गूगल के इस डूडल पर क्लिक करते हैं कलात्मक जिमनास्टिक के बारे में सारी जानकारियां अपनी स्क्रीन पर पाएंगे। कलात्मक जिमनास्टिक के लिए डूडल के साथ खेल के नतीजे, मेडल, खास जानकारी और शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

गूगल डूडल में नीली चिड़िया बनी जिमनास्ट

गूगल ने अपने इस डूडल में एक चिड़िया और बिल्ली को दिखाया है। जहां नीले रंग की चिड़िया आर्टिस्टिक जिमनास्ट बनी है तो वहीं बिल्ली इस खेल के लिए स्कोर देती नजर आती है। गूगल ने इस डूडल की थीम जिमनास्टिक और समर गेम्स रखी है। गूगल ने इस डूडल को एक खास डिस्क्रिप्शन भी दिया है- कलात्मक जिमनास्टिक्स शुरू हो रहा है! प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं, और उम्मीदें पहले कभी इतनी ऊंची नहीं थीं।

26 जुलाई को जारी हुआ था पहला ओलंपिक डूडल

पेरिस गेम्स शुरू होने पर भी गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया था। गूगल द्वारा खास पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार किया गया यह चौथा डूडल है। इससे पहले 26 जुलाई के लिए पेरिस गेम्स शुरू होने का डूडल जारी हुआ था। इसके बाद गूगल ने 27 और 28 जुलाई के लिए डूडल तैयार किया था।

ये भी पढ़ेंः Google मना रहा पेरिस ओलंपिक 2024 का जश्न, Doodle में दिखी फुटबॉल टूर्नामेंट की झलक

पेरिस ओलंपिक में मिला देश को पहला पदक

मालूम हो कि पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन भारत के लिए देश का पहला पेरिस ओलंपिक जीतने के रूप में खास रहा। ओलंपिक के दूसरे दिन महिला निशानेबाजी में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत देश का गौरव बढ़ाया। मनु ने10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंच कर अपनी खास जगह बनाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।