यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nubia Red Magic 3 गेमिंग स्मार्टफोन 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, 12GB रैम के अलावा होंगे ये खास फीचर्स
Nubia Red Magic 3 के लॉन्च की तारीख इस लीक में पता चली है। इस लीक तस्वीर में इस गेमिंग स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिपिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Nubia Red Magic 3 को चीन में 28 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo से मिली है। Nubia खास तौर पर गेमिंग लवर्स के लिए स्मार्टफोन डिजाइन करता है। इस लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन की सबसे खास बात यह है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के सबसे लेटेस्ट चिपसेट प्रोसेसर 855 पर काम करता है। यह क्वालकॉम का पहला चिपसेट प्रोसेसर है जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 12GB रैम दिया जा सकता है जो गेमिंग लवर्स को सुपरफास्ट गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।
चीनी कंपनी ने इस महीने Nubia Red Magic 3 के साथ Nubia Alpha स्मार्टवॉच और Nubia Pods एक साथ लॉन्च करने की बात कही थी। इन तीनों डिवाइस को मई में भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर जारी हुई तस्वीर के मुताबिक, Nubia Red Magic 3 के लॉन्च की तारीख दी गई है। इस लीक तस्वीर में इस गेमिंग स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिपिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह Nubia ने Red Magic 3 के साथ Nubia Alpha स्मार्टवॉच और Nubia Pods को मई में भारत में लॉन्च करने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी ने किसी निश्चित डेट, कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था।
कंपनी ने पिछले महीने Nubia Red Magic 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पिछले महीने जानकारी दी थी। इस जानकारी के मुताबिक, Nubia Red Magic 3 में 3,800 एमएएच की बैटरी 12GB रैम और 4D वाइब्रेशन सिस्टम दिया जा सकता है जो कि गेम खेलने वालों को अलग अनुभव देगा। इस फोन के क्या स्पेसिफिकेशन्स होंगे ये तो फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेगा।
Nubia के गेमिंग स्मार्टफोन गेम लवर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किए जाते हैं। इन स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।