विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nothing Phone 4a सीरीज के Glyph Bar से उठा पर्दा, मिलेगा मिनी LED लाइट का सेटअप

Published: Mon, 23 Feb 2026 06:00 PM (IST)

नथिंग 5 मार्च को अपनी Phone 4a सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Phone 4a और Phone 4a Pro ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing इन दिनों Phone 4a सीरीज को लॉन्च करने वाला है। यह सीरीज 5 मार्च को पेश की जाएगी। उम्मीद है कि कंपनी दो मॉडल - Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च करेगी। कंपनी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि ये स्मार्टफोन Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। अब कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के Glyph Bar डिजाइन के साथ रियर पैनल को टीज किया है।

Nothing Phone 4a series: क्या होगा नया

नथिंग ने लॉन्च से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीचर शेयर किया है। कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन का नया Glyph Bar कन्फर्म किया है। इसमें 6 स्क्वायर लाइट के साथ 9 इंडिविजुअली कंट्रोल मिनी एलईडी लाइट होंगे। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे नोटिफिकेशन के दौरान डिस्ट्रेक्शन कम हो। नया ‘Glyph Bar’ पहले से ज्यादा ब्राइट और नोटिसेबल है।

कंपनी ने बताया है कि उसकी नई लाइटिंग सिस्टम पेटेंटेड टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो ज्यादा नेचुरल और ब्लीड-फ्री लाइट आउटपुट ऑफर करती है। इसके साथ ही पिछले ए-सीरीज के मुकाबले यह 40 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट है। Nothing Phone 4a सीरज के स्मार्टपोन Qualcomm के Snapdragon चिपसेट के साथ लॉन्च होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो Phone 4a स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 और Phone 4a Pro मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।

Nothing Phone 4a series: संभावित खूबियां

Nothing Phone 4a सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 6.7-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।

प्रो मॉडल में भी बैटरी और चार्जिंग का सेम सेटअप देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Phone 3a सीरीज वाला ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। संभव है कि इस बार इसमें नया टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Nothing के नए फोन 5 मार्च को होंगे लॉन्च, क्या इतनी होगीं कीमतें?