विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

68 घंटे का बैटरी बैकअप और ट्रिपल ड्राइवर्स, Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:31 PM (IST)

Nothing ने अपने फ्लैगशिप ओवर-ईयर ऑडियो लाइनअप का विस्तार करते हुए Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इन नए हेडफोन्स के बारे में।

Nothing Headphone (1) Pro को लॉन्च किया गया है।

Nothing Headphone (1) Pro को लॉन्च किया गया है। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing Headphone (1) Pro मंगलवार को कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप ओवर-ईयर ऑडियो डिवाइस के तौर पर लॉन्च हो गया है। ये हेडफोन ओरिजिनल Headphone (1) की डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें तीन-ड्राइवर वाला ऑडियो सिस्टम, बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) और बड़ी बैटरी शामिल है। Nothing ने Headphone (1) Pro में एक बेस ड्राइवर, एक प्रिसिजन डायनैमिक ड्राइवर और ट्रेबल के लिए एक xMEMS ड्राइवर दिया है। ये हेडफोन हेड ट्रैकिंग के साथ स्पैटियल ऑडियो, LDAC, ब्लूटूथ 6.1 और लॉसलेस USB-C ऑडियो को भी सपोर्ट करता है।

Nothing Headphone (1) Pro की कीमत और उपलब्धता

अमेरिका में Nothing Headphone (1) Pro की कीमत $399 (लगभग 38,300 रुपये) तय की गई है। ये ओरिजिनल Headphone (1) के लॉन्च प्राइस से करीब $100 (लगभग 9,600 रुपये) ज्यादा महंगा है। ये ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

हालांकि, ये हेडफोन Nothing की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, लेकिन कंपनी ने अभी तक इसकी भारत में कीमत या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Nothing Headphone (1) Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Nothing Headphone (1) Pro में ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप दिया गया है, जिसमें 40mm का बेस डायनेमिक ड्राइवर, 13x8mm का प्रिसिजन डायनैमिक ड्राइवर और सिलिकॉन डायफ्राम वाला 3.2x6.0x1.15mm का xMEMS ड्राइवर शामिल है। ये हेडफोन 20Hz से 40,000Hz तक की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज ऑफर करता है और इसमें Personal Sound, Flat EQ और Metropolis Studios के साथ मिलकर तैयार की गई ट्यूनिंग का सपोर्ट मिलता है।

ये हेडफोन हेड ट्रैकिंग के साथ डायनैमिक स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करता है और इसमें Standard, Live House, Club और Concert Hall जैसे कई लिसनिंग मोड्स मिलते हैं। इसके अलावा Metropolis Studios के Studio B पर बेस्ड एक डेडिकेटेड मोड भी दिया गया है। Headphone (1) Pro Hi-Res ऑडियो सर्टिफाइड है और म्यूजिक प्लेबैक के लिए AAC, SBC और LDAC के साथ-साथ ब्रॉडकास्ट ऑडियो के लिए LC3 कोडेक को सपोर्ट करता है।

Nothing ने कुल 10 माइक्रोफोन्स के साथ इसके एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम को अपग्रेड किया है। ये रियल-टाइम अडाप्टिव ANC सिस्टम का इस्तेमाल करता है, जिसके बारे में दावा है कि ये 46dB तक का नॉइज रिडक्शन देता है। इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड और कॉलिंग के लिए 4-माइक्रोफोन एल्गोरिदम भी दिया गया है।

हेडफोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP52 की रेटिंग मिली है और कंट्रोल्स के लिए इसमें टैक्टाइल स्विचेस दिए गए हैं। इसका वजन 327 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में ब्लूटूथ 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair, Apple डिवाइसेज पर इंस्टेंट सेटअप और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी शामिल हैं।

Nothing Headphone (1) Pro में 1,060mAh की रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। Nothing का दावा है कि AAC कोडेक के साथ ये ANC ऑन रहने पर 30 घंटे तक और ANC बंद रहने पर 68 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। वहीं, LDAC के साथ, ANC ऑन होने पर 28 घंटे और ANC ऑफ होने पर 53 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

यह भी पढ़ें: 8,000mAh बैटरी वाला Oppo का 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7360 Max प्रोसेसर भी