Nokia ने चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Oppo पर ठोका मुकदमा, जानिए क्या रही वजह
Nokia की तरफ से Oppo के खिलाफ चार देशों भारत इंग्लैंड फ्रांस और जर्मनी में मुकदमा दाखिल किया है। रिपोर्ट की मानें तो Oppo की तरफ से लगातार मनमनी की जा रही थी और Oppo पर पेटेंट उल्लंघ का आरोप था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। फिनलैंड बेस्ट स्मार्टफोन ब्रांड Nokia ने चीन कंपनी Oppo पर मुकदमा किया है। यह मुकदमा पेटेंट उल्लंघन को लेकर है। दरअसल Nokia के पास कई सारे पेटेंट है। इन पेटेंट को इस्तेमाल करने के लिए Nokia अन्य कंपनियों को एक लाइसेंस जारी करती है। इसी तरह के पेटेंट इस्तेमाल को लेकर Nokia ने oppo को साल 2018 में एक लाइसेंस जारी किया था। इस लाइसेंस के तहत Oppo कंपनी Nokia के पेटेंट का इस्तेमाल कर सकती थी। हालांकि इसकी एक सीमित अवधि थी।
चार देशों में Oppo के खिलाफ हुआ मुकदमा
Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक Oppo ने लाइसेंस को बिना रिन्यू नहीं कराया। लेकिन इसके बावजूद लाइसेंस की वैध अवधि खत्म होने के बाद भी Nokia के पेटेंट का इस्तेमाल जारी रखा। इसी को लेकर Nokia की तरफ से Oppo के खिलाफ चार देशों भारत, इंग्लैंड, फ्रांस और जर्मनी में मुकदमा दाखिल किया है। रिपोर्ट की मानें, तो Oppo की तरफ से लगातार मनमनी की जा रही थी। Nokia की तरफ से लाइसेंस को नये टर्म और कंडीशन के साथ Oppo को रिन्यू करने को कहा था। लेकिन Oppo ने Nokia के नये टर्म और कंडीशन को मानने से इनकार कर दिया। लेकिन इसके बावजूद पेटेंट का इस्तेमाल जारी रखा, जिसे पेटेंट उल्लंघन मानते हुए Nokia ने Oppo के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Oppo ने घटना को बताया शॉकिंग
इस मामले में Nokia का कहना है कि उसकी तरफ से Oppo से पेटेंट रिन्यू को लेकर बातचीत की गई और एक शानदार डील पेश की गई। लेकिन Oppo की तरफ से सभी तरह के ऑफर को नजरअंदाज कर दिया गया था। वहीं Oppo ने पूरी घटना को काफी शॉकिंग बताया है। Oppo ने विवाद को अपमानजनक करार दिया है।