विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia Smart TV की सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 06 Feb 2020 09:05 AM (IST)

भारतीय मार्केट में Nokia Smart TV को सुपीरियर साउंड क्वालिटी के साथ पेश किया गया था जिसके लिए JBL ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल क

Nokia Smart TV की सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
Nokia Smart TV की सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia Smart TV को कुछ समय पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसे आज दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि Nokia ने दिसंबर 2019 में 55-इंच का 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किया था। भारतीय मार्केट में इसे सुपीरियर साउंड क्वालिटी के साथ पेश किया गया था जिसके लिए JBL ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

Nokia Smart TV की कीमत और ऑफर्स: इसकी भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर्स फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, इसके साथ एक साल की वारंटी दी जा रही है।

Nokia Smart TV के फीचर्स: इसमें PureX क्वाड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही 2.25 जीबी की रैम भी दी गई है। यह 55 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें इंटेलिजेंट डिमिंग तकनीक, डॉल्बी विजन और HDR 10 जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह टीवी ब्राइटर, शार्पर और विविड कलर के साथ आता है। वहीं, इसमें डॉल्ब ऑडियो, डॉल्बी डिजिटल और DTS TruSurround तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इसके बॉटम में दमदार JBL स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें क्लीयर व्यू टेक्नोलॉजी और क्लीयर साउंड टेक्नोलॉजी का सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। यह बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। साथ ही इसमें Google Voice Assistant और Netflix और YouTube के लिए डेडिकेटेड बटन भी उपलब्ध कराए गए हैं। आपको बता दें कि Nokia TV की Xiaomi, Motorola, Vu, iFFALCON, Thomson के स्मार्ट टीवी को सीधी टक्कर देता नजर आ रहा है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।