यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
3 दिन की बैटरी लाइफ वाले Nokia 5G Smartphone पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 10 हजार रुपये से भी कम हुआ दाम
एक लॉन्ग डे बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। एक लंबी बैटरी लाइफ वाले फोन को खोज रहे हैं और कम बजट में 5G Smartphone भी चाहिए तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है।
कौन-सा फोन मिल रहा सस्ता
.jpg)
10 हजार रुपये से कम में आप नोकिया के Nokia G42 5G फोन को खरीद सकते हैं। जी हां, इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से भी कम हो गई है। आइए जल्दी से फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और स्पेक्स पर एक नजर डाल लें-
Nokia G42 5G की कितनी हुई कीमत
दरअसल, Nokia G42 5G को अमेजन पर 9999 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए यह एक 5G फोन है, जिसे Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर के साथ लाया जाता है।
(1).jpg)
ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से इस फोन का 6GB RAM (4GB RAM + 2GB Virtual RAM) | 128GB Storage वेरिएंट आप इस कीमत पर खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर
- Nokia G42 5G फोन को J and K Bank Credit Card से खरीदते हैं तो 1000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं।
- Nokia G42 5G फोन को OneCard Credit Card से खरीदते हैं तो 250 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर
अमेजन पर इस फोन की खरीदारी पुराना फोन देकर भी की जा सकती है। पुराना फोन अच्छी स्थिति में होता है तो 9450 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः फोन में मौजूद ये App खा रहा आधे से ज्यादा बैटरी, हर दूसरा Smartphone यूजर कर रहा इस्तेमाल
Nokia G42 5G फोन की खूबियां
प्रोसेसर- Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर
डिस्प्ले- 6.56 इंच HD डिस्प्ले, 90Hz स्मूद रिफ्रेश रेट
रैम और स्टोरेज- 6GB RAM (4GB RAM + 2GB Virtual RAM) और 128GB स्टोरेज
बैटरी- 20W फास्ट चार्जिंग फीचर और 5000mAh बैटरी
कैमरा- 50MP+2MP+2MP बैक और 8MP फ्रंट
ओएस- Android 13.0
