विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia Fan Festival Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है Rs 6,000 तक का डिस्काउंट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 20 May 2019 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 07:35 AM (IST)

Nokia Fan Festival Sale में आप Nokia के स्मार्टफोन्स कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर खरीद सकते हैं। इससे पहले भी कंपनी ने सेल का आयोजन किया था जो 13 मई तक चला था।

Nokia Fan Festival Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है Rs 6,000 तक का डिस्काउंट
Nokia Fan Festival Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है Rs 6,000 तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global ने Nokia Fan Festival Sale की घोषणा की है। इस सेल में Nokia के लेटेस्ट लॉन्च हुए मिड रेंज के स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह सेल 24 को केवल एक दिन के लिए आयोजित की जा रही है। इस सेल में आप Nokia के स्मार्टफोन्स कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर खरीद सकते हैं। इससे पहले भी कंपनी ने सेल का आयोजन 13 मई को किया था।

Nokia Fan Festival Sale में Nokia 8.1 के 4GB वेरिएंट पर Rs 6,000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है जबकि 6GB वेरिएंट पर Rs 4,000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए FAN6000 और FAN4000 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। Nokia 8.1 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट (4GB+64GB) को Rs 26,999 में लॉन्च किया गया था। इसका 6GB+128GB वेरिएंट फरवरी 2019 में Rs 29,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Nokia 8.1 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

इस सेल में अन्य डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें Nokia 7.1, Nokia 6.1 और Nokia 8 Sirocco पर Rs 1,000 का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके लिए यूजर्स को FANFESTIVAL प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus की कीमतों में भी सीमित समय के लिए प्राइस कट किया है। Nokia 6.1 Plus के 4GB वाले वेरिएंट और Nokia 5.1 Plus के 3GB रैम वाले वेरिएंट पर Rs 1,750 का प्रमोशनल डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Airtel यूजर्स को 240GB का अतिरिक्त डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Nokia 7.1 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।