विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Android 10: Nokia के इन डिवाइसेज के लिए जल्द रोल आउट होगा लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 15 Oct 2019 09:56 PM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 08:00 AM (IST)

Nokia 8.1 के लिए इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को रोल आउट किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अब जल्द ही साल के अंत तक अन्य मिड रेंज वाले डिवाइस के लिए भी रोल आउट किया जाएगा

Android 10: Nokia के इन डिवाइसेज के लिए जल्द रोल आउट होगा लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम
Android 10: Nokia के इन डिवाइसेज के लिए जल्द रोल आउट होगा लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 को जल्द ही Nokia के मिड रेंज के स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को हाल ही में Nokia के इन डिवाइसेज के लिए स्पॉट किया गया है। हाल ही में कंपनी ने Nokia 8.1 के लिए इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को रोल आउट किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अब जल्द ही साल के अंत तक अन्य मिड रेंज वाले डिवाइस के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। हाल ही में लीक हुए बिल्ड में Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7 Plus डिवाइस में इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को स्पॉट किया गया है।

Android 10 के अपडेट से Nokia के डिवाइसेज में कुछ नए फीचर्स जुड़ जाएंगे। Nokia 8.1 के लिए रोल आउट हुए अपडेट के चेंज लॉग की बात करें तो इसमें स्मार्ट रिप्लाई, जेस्चर नेविगेशन, इन डेप्थ प्राइवेसी, डार्क मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए अपडेट वाले स्मार्टफोन्स में डिजिटल वेलबीइंग भी शामिल हैं। इस फीचर को एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही इंट्रोड्यूस किया जा चुका है।

आपको बता दें कि Nokia के स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड वन यानि कि स्टॉक एंड्रॉइड के साथ आते हैं। पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nokia के डिवाइस एंड्रॉइड सिक्युरिटी अपडेट में सबसे आगे है। HMD Global की स्वामित्व वाली कंपनी ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स को मिड बजट रेंज के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स का लुक और डिजाइन एक जैसा ही लगता है। इसके बैक में रिंगनुमा कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है। Nokia 7.2 को 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।