विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 8.3 5G का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, मिड रेंज में जल्द होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 26 May 2020 05:42 AM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 06:01 AM (IST)

Nokia Mobile के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीज हुए टीजर वीडियो में इसके जल्द लॉन्च होने के बारे में हिंट दिया गया है। साथ ही इसे एक गेमिंग डिवाइस बताया जा रहा है।

Nokia 8.3 5G का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, मिड रेंज में जल्द होगा लॉन्च
Nokia 8.3 5G का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, मिड रेंज में जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global की स्वामित्व वाली कंपनी Nokia अपने मिड रेंज के 5G स्मार्टफोन Nokia 8.3 को जल्द लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस स्मार्टफोन का एक प्रोमो टीज किया है। कंपनी ने मार्च में इस स्मार्टफोन को Nokia 5.3 और Nokia 1.3 के साथ अनाउंस किया था। इस स्मार्टफोन को फिलहाल यूरोप में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले दिनों में इसे भारत समेत कई और देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप और फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले पैनल देखा जा सकता है।

Nokia Mobile के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीज हुए टीजर वीडियो में इसके जल्द लॉन्च होने के बारे में हिंट दिया गया है। साथ ही, इसे एक गेमिंग डिवाइस बताया जा रहा है। इससे ये साफ है कि फोन में दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.81 इंच की फुल एचडी प्लस पंच-होल डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2400 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड रेंज के 5G प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G के साथ पेश किया जाएगा। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स 6GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB में आएगा।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP दिया जा सकता है, जिसका अपर्चर f/1.89 दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ दिया जा सकता है, इसमें f/2.2 अपर्चर वाला सेंसर दिया जाएगा। फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी, 18W की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ दी जा सकती है। फोन स्टॉक एंड्रॉइड 10 पर रन कर सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।