विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 आज देंगे मार्केट में दस्तक, यहां देखें Live Stream

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 08:28 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Mar 2020 08:38 AM (GMT+05:30)

Nokia 8.2 5G Nokia 5.3 और Nokia 1.3 फोन्स को ऑनलाइन इवेंट के जरिए HMD Global आज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इन फोन्स को रात 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोटो साभार Nokia

Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 आज देंगे मार्केट में दस्तक, यहां देखें Live Stream
Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 आज देंगे मार्केट में दस्तक, यहां देखें Live Stream

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia ब्रांड के मोबाइल बनाने वाली कंपनी HMD Global आज ऑनलाइन इवेंट के जरिए अपने कुछ स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। इस दौरान Nokia 8.2 5G, Nokia 5.3 और Nokia 1.3 फोन्स लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी का यह ऑनालइन इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले यह इवेंट लंदन में आयोजित किया जाना था लेकिन Coronavirus के चलते इस इवेंट को HMD Global द्वारा कैंसल कर दिया गया था।

जानें कहां देखें Nokia इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग: इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल पर की जाएगी। यह इवेंट 4 PM GMT यानी रात 10 बजे आयोजित होगा। नीचे हमने इवेंट का YouTube लिंक दिया है।

Nokia 8.2 5G: जैसा कि नाम से पता चल रहा है कि यह फोन 5G सपोर्ट करेगा। इसमें pOLED या LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, फोन में 3500 एमएएच की बैटरी समेत साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की खबर है। इसकी संभावित कीमत 459 यूरो यानी करीब 36,000 रुपये बताई जा रही है।

Nokia 5.3 के संभावित फीचर्स: इसमें 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। Geekbench की लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660/665 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा 64 जीबी स्टोरेज भी दी जा सकती है। यह फोन Android One प्रोग्राम के तहत पेश किया जा सकता है। वहीं, फोन में 4000 एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और दो सेंसर्स 8 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाएगा। इस फोन को 169 यूरो यानी करीब 13,300 रुपये में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन को चारकोल और क्यान कलर में खरीदा जा सकेगा। 

Nokia 1.3 के संभावित फीचर्स: फोन में वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज भी दी जा सकती है। इसके अलावा 13 मेगापिक्लस का रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। वहीं, मीडियाटेक प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 79 यूरो यानी करीब 6,200 रुपये होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।