Nokia 8.2 अगले महीने हो सकता है लॉन्च, तारीख आई सामने
कंपनी ने हाल ही में अपनी फैमिली में 5 मोबाइल फोन जोड़े हैं जिनमें दो स्मार्टफोन्स और तीन फीचर फोन्स शामिल हैं।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global अपने एक और स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके अगले स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा की है। HMD Global की स्वामित्व वाली कंपनी Nokia Mobile के ट्वीटर हैंडल पर अगले महीने लॉन्च होने वाले फोन के बारे में टीज किया गया है। हालांकि, ट्वीट में ये साफ नहीं है कि अगला स्मार्टफोन Nokia 8.2 ही है। Nokia Mobile के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है हमारी फैमिली का नया मेंबर 5 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है, ज्यादा जानकारी के लिए बने रहिए। ट्वीट में एक 15 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है ‘स्टे ट्यून, कमिंग सून ऑन दिसंबर 5’।
The newest addition to our family will be launched on 5 December 2019. 🙌Stay tuned to find out more! #NokiamobileLive pic.twitter.com/iYqPxyOTKP
— Nokia Mobile (@NokiaMobile) November 22, 2019
आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपनी फैमिली में 5 मोबाइल फोन जोड़े हैं, जिनमें दो स्मार्टफोन्स और तीन फीचर फोन्स शामिल हैं। Nokia ने Nokia 7.2, Nokia 6.2, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 और Nokia 110 हाल ही में लॉन्च किए हैं। Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को कंपनी ने मिड बजट रेंज में लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स रिंग शेप वाले रियर कैमरा पैनल के साथ आते हैं। दोनों का लुक और डिजाइन काफी हद तक एक जैसा ही है। Nokia 7.2 (रिव्यू) में 48 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है।
Nokia 8.2 के बारे में अब तक जो लीक्स सामने आए हैं, उसके मुताबिक, इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैक में 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। एक LTE और एक 5G वेरिएंट के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। पिछले दिनों आई लीक्स में इसके 5G मॉडल को फरवरी में आयोजित होने वाले MWC 2020 में लॉन्च किया जाएगा। जबकि, 5 दिसंबर को इसके बेस LTE मॉडल को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को टॉप एंड चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।