विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 7.2 पर मिल रहा है Rs 9,200 तक का ऑफर, आज से सेल के लिए उपलब्ध

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 08:17 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 01:22 PM (IST)

Nokia 7.2 को आज से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस स्मार्टफोन पर टेलिकॉम कंपनियों के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं..

Nokia 7.2 पर मिल रहा है Rs 9,200 तक का ऑफर, आज से सेल के लिए उपलब्ध
Nokia 7.2 पर मिल रहा है Rs 9,200 तक का ऑफर, आज से सेल के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Nokia 7.2 को हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को 6 सितंबर को IFA 2019 में पेश किया गया था। यह कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 7.1 का अगला मॉडल है। इस स्मार्टफोन को पिछले मॉडल की तुलना में कम कीमत और बेहतर अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था। Nokia 7.1 की तरह यह स्मार्टफोन भी एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में गूगल सर्टिफाइड ऑप्टिमाइज्ड इंटरफेस दिया गया है जो इसे बेहतर एक्सेसिबिलिटी प्रदान करता है।

Nokia 7.2 कीमत और ऑफर्स

Nokia 7.2 को भारत में Rs 18,599 की शुरुआती कीमत मे लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB और 6GB+64GB में आता है। इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत Rs 19,599 की कीमत में खरीदा जा सकता है। Nokia 7.2 को फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक स्टोर से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। फोन दो कलर ऑप्शन चारकोल और स्यान ग्रीन में उपलब्ध है। इस पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Jio यूजर्स को Rs 7,200 तक का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Flipkart पर Rs 2,000 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Nokia 7.2 के फीचर्स

Nokia 7.2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले HDR10 को सपोर्ट करता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी प्रोसेसर पर रन करता है और 6GB रैम तक की मेमोरी को सपोर्ट करता है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाता है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दो और कैमरे दिए गए हैं। फोन के फ्रंट पैनल में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के बैक में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।