विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 5.3 भारत में आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफि​केशन्स

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 01 Sep 2020 07:18 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 01 Sep 2020 07:31 AM (GMT+05:30)

Nokia 5.3 को Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इस स्मार्टफोन को यूजर्स कंपनी की वेबसाइट व Amazon से खरीद सकते हैं

Nokia 5.3 भारत में आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफि​केशन्स
Nokia 5.3 भारत में आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए कीमत और स्पेसिफि​केशन्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में अपना मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Nokia 5.3 लॉन्च किया गया है। जो कि आज यानि 1 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन काफी समय पहले ही लिस्ट कर दिया गया था लेकिन इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर हाल ही में घोषणा की गई है। इसका इंतजार कर रहे यूजर्स आज से इसे खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ। 

Nokia 5.3 की कीमत और उपलब्धता

Nokia 5.3 को इंडियन मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन के 4GB + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि 6GB + 64GB स्टोरेज मॉडल को आप 15,499 रुपये में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Charcoal, Cyan और Sand तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। आप इसे आज यानि 1 सितंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं। 

Nokia 5.3 के खास फीचर्स

Nokia 5.3 को octa-core Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ओएस के साथ यूजर्स को स्टॉक एंड्राइड का एक्सपीरियंस देता है। इसमें दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को डेडिकेटेड Google Assistant बटन की सुविधा मिलेगी। 

Nokia 5.3 का कैमरा और बैटरी

Nokia 5.3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में यूजर्स को 13MP का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। वहीं 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इस स्मार्टफोन में आपको स्मॉल नॉच के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।