विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:00 PM (IST)

Nokia 2660 Flip 4G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्मार्टफोन की बजाय कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक साधारण फोन पसंद करते हैं। यह फोन क्लासिक फ्लिप डिजाइन, 4G कनेक्टिविटी, डुअल डिस्प्ले और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स के साथ 5,199 रुपये में उपलब्ध है।

Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी

Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में ज्यादातर मोबाइल फोन्स बड़ी स्क्रीन, हाई-स्पीड इंटरनेट और एडवांस AI फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें स्मार्टफोन की जगह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक छोटा और नॉर्मल फोन ही पसंद आता है। ऐसे ग्राहकों के लिए Nokia 2660 Flip 4G डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन है। इस फोन में क्लासिक फ्लिप डिजाइन मिलता है और इसमें 4G कनेक्टिविटी, डुअल डिस्प्ले और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसकी कीमत अभी HMD की वेबसाइट पर 5,199 रुपये है।

Nokia 2660 Flip 4G में दो डिस्प्ले

नोकिया के इस फोन में 2.8 इंच की QVGA प्राइमरी डिस्प्ले और फोन के बाहर की तरफ 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA स्क्रीन मिल जाती है। इसकी हेल्प से फोन ओपन किए बिना भी जरूरी डिटेल्स देखी जा सकती हैं। फोन का वजन करीब 123 ग्राम है और इसे आप ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें बड़ा न्यूमेरिक कीपैड भी देखने को मिल रहा है।

कैमरा के साथ 4G कनेक्टिविटी भी

नॉर्मल फोटो क्लिक करने के लिए Nokia 2660 Flip 4G में LED फ्लैश के साथ 0.3MP का रियर कैमरा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है। इसमें डुअल नैनो सिम की सुविधा दी गई है। फोन में ब्लूटूथ 4.2, 3.5mm हेडफोन जैक और Micro USB 2.0 पोर्ट है। डिवाइस में FM रेडियो और MP3 प्लेयर भी मिल रहा है।

1450 mAh की रिमूवेबल बैटरी

इतना ही नहीं इस फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी देखने को मिल रही है। कंपनी का कहना है कि ये डुअल सिम के साथ 4G नेटवर्क पर करीब 3 घंटे का टॉक टाइम ऑफर कर सकती है। जबकि 3G नेटवर्क पर टॉक टाइम करीब 4 घंटे बताया गया है।

फोन में 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसमें Snake, Tetris, Doodle Jump और Crossy Road जैसे गेम्स के साथ Emergency Key भी है।

यह भी पढ़ें- Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का नया Flip फोन, 1450 mAh बैटरी और ड्यूल डिस्प्ले के साथ आएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।