विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 2.3 की सेल आज से शुरू, मिल रहे ₹7,200 रुपये के बेनिफिट्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 27 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 10:10 AM (IST)

Nokia 2.3 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Croma Reliance Sangeetha Poorvika और Big C से भी खरीदा जा सकेगा

Nokia 2.3 की सेल आज से शुरू, मिल रहे ₹7,200 रुपये के बेनिफिट्स
Nokia 2.3 की सेल आज से शुरू, मिल रहे ₹7,200 रुपये के बेनिफिट्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। HMD Global ने कुछ ही दिन पहले भारतीय बाजार में Nokia 2.3 हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 8,100 रुपये है। लॉन्च के समय इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स की जानकारी भी दी गई थी। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से खरीदा जा सकेगा। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की खासियतों की बात करें यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

Nokia 2.3 की कीमत और ऑफर्स: जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया इसकी कीमत 8,100 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ Croma, Reliance, Sangeetha, Poorvika और Big C से भी खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी दी जा रही है। यह वारंटी केवल हार्डवेयर डिफेक्ट पर ही वैध है। इसकी एसेसरीज पर 6 महीने की वारंटी उपलब्ध है। अगर जियो यूजर्स को मिलने वाले ऑफर्स पर गौर करें तो इन्हें 7,200 रुपये के बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। यह बेनिफिट 249 रुपये और 349 रुपये के रिचार्ज पर दिए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

Nokia 2.3 के फीचर्स: इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1520 है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड पाई पर काम करता है। कंपनी ने दावा किया है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉइड 10 का अपग्रेड दिया जाएगा। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलियो ए22 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया होगा जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टविटी के लिए फोन में 4G LTE सपोर्ट के अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।