यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nokia 1, Nokia 2.1 और Nokia 6.1 Plus की कीमत में हुई ₹ 1,500 की कटौती
Nokia 1 Nokia 2.1 और Nokia 6.1 Plus को अब 1500 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन मार्केट में आए दिन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा रहे हैं। साथ ही कई मौजूदा स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की जा रही है। इसी क्रम में Nokia ने अपनी तीन हैंडसेट्स की कीमत को कम कर दिया है। Nokia 1, Nokia 2.1 और Nokia 6.1 Plus को अब 1,500 रुपये तक कम कीमत में खरीदा जा सकता है। साथ ही HDFC बैंक यूजर्स को कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। यह कैशैबक ऑफर 20 अप्रैल तक ही उपलब्ध है।
Nokia 1, Nokia 2.1 और Nokia 6.1 Plus की कीमत में हुई कटौती:
Nokia 1 को 4,999 रुपये की बजाय 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है। Nokia 2.1 की भी कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है। इसे 6,499 रुपये के बजाय 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। Nokia 6.1 Plus के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत को 1,500 रुपये कम किया गया है। इसे 18,499 रुपये के बजाय 16999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अपने स्मार्टफोन को यूजर्स के बीच लोकप्रिय करने के लिए कई कंपनियां उसकी कीमत को भी कम करती हैं। कुछ ऐसा ही किया है Nokia ने। उसने अपने कुछ स्मार्टफोन्स की कीमत को घटा दिया है जिससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स का ध्यान इन फोन्स की तरफ आकर्षित हों।
Click here to Buy on Amazon
Nokia 6.1 Plus को HDFC बैंक के कार्ड से खरीदने पर यूजर्स को 15 फीसद का कैशबैक मिलेगा। साथ ही EMI ट्रांसजेक्शन पर भी ऑफर उपलब्ध है।
Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें
Realme U1 की नई कीमत:
Realme U1 की कीमत को कम कर दिया गया है। इस प्राइस कट की घोषणा Realme के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की गई है। नई कीमत के साथ यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और Realme ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। Realme U1 को 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इससे पहले भी 1,000 रुपये का प्राइस कट किया गया था और इस बार भी फोन की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है। अब इस फोन के बेस वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत को 1,500 रुपये कम किया गया है जिसके बाद इसे 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
12000 रुपये की रेंज में उपलब्ध होने वला Realme U1 आपके अगले स्मार्टफोन के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कंपनी ने इसकी कीमत को कम कर यूजर्स के लिए सस्ती कीमत में इसे एक बेहतर विकल्प बना दिया है।