700W आउटपुट और True Dolby Atmos! Noise ने उतारे 4 नए Homestage साउंडबार्स, ₹4,999 से शुरू है कीमत
स्मार्टवॉच और ईयरबड्स बनाने वाली पॉपुलर टेक कंपनी Noise ने भारत में अपने होम-ऑडियो सेगमेंट में कदम रखते हुए Noise Homestage साउंडबार सीरीज लॉन्च कर दी है।

Noise ने होम ऑडियो सेगमेंट में मारी एंट्री। Photo- Noise.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने भारत में अपने साउंडबार्स्स की नई Homestage रेंज लॉन्च कर दी है। होम-ऑडियो सेगमेंट में Noise की इस पहली लाइनअप में चार मॉडल्स शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग कमरों के साइज और जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए Noise Homestage 2.1, Homestage 3.2, Homestage 5.1 और Homestage 5.2.4 पेश किए हैं। इनमें से Homestage 5.2.4 इस लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल है, जो 700W के ऑडियो आउटपुट और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। Noise Homestage 5.2.4 एक सिक्स-ड्राइवर साउंडबार है, जिसमें दो सबवूफर्स और दो रियर सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। ये Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है।
भारत में Noise Homestage सीरीज की कीमत
Noise Homestage 2.1 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है, जबकि Noise Homestage 3.2 की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, Noise Homestage 5.1 की कीमत 14,999 रुपये और टॉप-एंड Homestage 5.2.4 की कीमत 24,999 रुपये है।
Noise Homestage 2.1 ब्लैक कलर में आता है, जबकि Homestage 5.1 और Homestage 5.2.4 ब्लैक और सिल्वर दो कलर्स में उपलब्ध हैं। ये तीनों मॉडल्स फिलहाल Noise की भारतीय वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी Homestage 3.2 के कलर्स और सेल से जुड़ी डिटेल्स कन्फर्म नहीं की हैं।

Noise Homestage 5.2.4 के स्पेसिफिकेशन्स
Noise Homestage 5.2.4 साउंडबार 700W का ऑडियो आउटपुट देता है। ये 5.2.4-चैनल कॉन्फिगरेशन के साथ आता है, जिसमें पांच फ्रंट चैनल्स, दो अलग से सबवूफर्स और चार अप फायरिंग हाइट चैनल्स शामिल हैं।
साउंडबार पर टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिनसे Power, Mode, Play/Pause और वॉल्यूम को कंट्रोल किया जा सकता है। बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए Noise Homestage 5.2.4 True Dolby Atmos टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें दो वायर्ड 6.5-इंच सबवूफर्स और वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI (eARC/ARC सपोर्ट के साथ), Optical, USB, AUX और 10 मीटर की रेंज वाला Bluetooth 5.3 दिया गया है। इसमें बेस और ट्रेबल को अपने हिसाब से सेट करने के लिए 12-लेवल का डेडिकेटेड एडजस्टमेंट मिलता है। इसका डिजाइन मैट मेटैलिक फिनिश के साथ आता है।
Noise Homestage 2.1, 3.2 और 5.1 के स्पेसिफिकेशन्स
Noise Homestage 2.1 इस नई सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल है। ये 90W का आउटपुट देता है और इसके साथ एक अलग सबवूफर मिलता है। इसमें चार EQ मोड्स दिए गए हैं। वहीं, Noise Homestage 3.2 मॉडल 200W का साउंड आउटपुट डिलीवर करता है।
बात करें Noise Homestage 5.1 की, तो ये 500W का आउटपुट देता है। इसमें रियर सैटेलाइट स्पीकर्स के साथ न्यूज, मूवीज और म्यूजिक के लिए अलग-अलग EQ मोड्स मिलते हैं। ये तीनों ही मॉडल्स दीवार पर टांगे जा सकते हैं और इनमें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है।
