जल्द शुरू होगी लेटेस्ट iPhone मॉडल की सेल, पुराने और Refurbished आईफोन की बढ़ेगी डिमांड
नए आईफोन मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पुराने और रिफर्बिश्ड आईफोन की मांग बढ़ने का अनुमान है।

नए आईफोन हुए महंगे पुराने रिफर्बिश्ड आईफोन की मांग में आएगी तेजी
HighLights
नए आईफोन की कीमत बढ़ने से पुराने मॉडल्स की मांग बढ़ेगी।
कैशिफाई ने अनुमान लगाया, रिफर्बिश्ड आईफोन बाजार में तेजी आएगी।
आईफोन 13 कैशिफाई पर सबसे ज्यादा बिकने वाला रिफर्बिश्ड मॉडल रहा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने अपना लेटेस्ट iPhone मॉडल लॉन्च कर दिया है। नए आईफोन की कीमत ज्यादा होने की वजह से मार्केट में पुराने और रिफर्बिश्ड आईफोन की मांग बढ़ सकती है। नए आईफोन मॉडल में कंपनी ने iPhone 18 Pro और Pro Max को लॉन्च किया है। एपल ने प्रो सीरीज को पिछले साल के मुताबिक 30 हजार रुपये महंगा लॉन्च किया है। ऐसे में नए आईफोन की कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद यूजर्स एपल के इकोसिस्टम में शामिल होने के लिए कम कीमत में उपलब्ध सेकंड हेंड आईफोन्स की ओर रुख कर सकते हैं। यह अनुमान Refurbished डिवाइस प्लेटफॉर्म Cashify की ओर से जारी किया गया है।
फेस्टिव सीजन में बढ़ेगी मांग
Cashify का मानना है कि नए आईफोन मॉडल के लॉन्च होने के बाद 30 दिनों के भीतर बायबैक में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अगले 60 से 90 दिनों में सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही फेस्टिव सीजन में ऑफर बढ़ने और ज्यादा ग्राहकों के अपग्रेड करने से पुराने आईफोन की उपलब्धता भी बढ़ सकती है। नए आईफोन मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इनकी सेल 18 अगस्त से शुरू होगी।

खूब बिका iPhone 13
Cashify ने बताया कि 2025 में उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा एपल के आईफोन बिके। स्मार्टफोन बिक्री में Apple की हिस्सेदारी 65.3% रही। इसके साथ ही कैशिफाई से बिके Refurbished डिवाइस में Apple की हिस्सेदारी 32.6 प्रतिशत थी।
Cashify ने बताया कि उसके प्लेटफॉर्म पर iPhone 13 सबसे ज्यादा बिकने वाला Refurbished iPhone मॉडल रहा। आईफोन का यह मॉडल उसके प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रेड-इन किया जाने वाला मॉडल भी है। Cashify के मुताबिक, Refurbished सेगमेंट में आईफोन 13 की हिस्सेदारी 15.5% है।
पुराने iPhone की बढ़ेगी मांग
नए आईफोन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद पुराने आईफोन मॉडल की मांग बढ़ सकती है। Refurbished iPhone रिटेलर्स के मुताबिक, कई ग्राहक आईफोन तो खरीदना चाहते हैं लेकिन वे बेस मॉडल के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में इन ग्राहकों के बीच Refurbished iPhone बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
पुराने आईफोन की डिमांड में तेजी आने से इनकी कीमत भी बढ़ सकती है। Cashify के मुताबिक, ऐसा होने से पुराने मॉडल्स की कीमतों में तेज गिरावट के बजाय धीरे-धीरे कमी आस सकती हैं। कंपनी ने यह भी अनुमान लगाया है कि मार्केट में iPhone 14 और iPhone 15 की मांग बढ़ सकती है। इसके साथ ही प्रीमियम रिफर्बिश्ड कैटगरी में iPhone 16 हो सकता है।
