यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Narendra Modi Birthday: टेक्नोलॉजी से गहरा लगाव और फोटोग्राफी के शौकीन हैं पीएम मोदी, आज 74वां जन्मदिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74 वां जन्मदिन है। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ...और पढ़ें

HighLights
- आज 74 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानना और फोटोग्राफी के हैं शौकीन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तेमाल करते हैं स्पेशल फोन
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74 वां जन्मदिन है। पीएम मोदी अपनी लोकप्रियता के चलते दुनियाभर में मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग इनकी पॉपुलैरिटी की गवाही देती है। पीएम मोदी को टेक्नोलॉजी से गहरा लगाव है। इनकी कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें ये फोटोग्राफी करते देखे गए। आइए, इनके जन्मदिन के मौके पर कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।
टेक्नोलॉजी से गहरा लगाव
पीएम मोदी को नई तकनीक के बारे में जानने का बहुत शौक है। वह खुद को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अपडेट रखना पसंद करते हैं। 2015 में आम जनता को डिजिटली ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट करने के लिए इनकी सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया प्रोग्राम लॉन्च किया था। मोदी को टेक प्रेमी माना जाता है। इन्हें AI में भी खूब दिलचस्पी है। कई बार इन्हें AI पर बोलते हुए भी देखा गया है।

कौन-सा फोन यूज करते हैं पीएम
बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी एक स्पेशल फोन इस्तेमाल करते हैं। इसकी सिक्योरिटी और प्राइवेसी काफी मजबूत है। इनका फोन सैटेलाइट या RAX (रेस्ट्रिक्टेड एरिया एक्सचेंज) पर काम करता है। इस फोन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा इनके पास एक पर्सनल फोन भी है।
फोटोग्राफी के शौकीन हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटोग्राफी के शौकीन हैं। इन्हें कई बार फोटोग्राफी करते हुए देखा गया है। पीएम मोदी अगर कहीं नई जगह जाते हैं तो उसके फोटो क्लिक करते हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर करते हैं। साल 2022 में पीएम मोदी अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क गए थे, जहां इन्होंने फोटो भी क्लिक किए थे। इनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
सोशल मीडिया पर भी जलवा
पीएम मोदी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर करोड़ों में है। पीएम दुनिया दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेता है। इन्हें एक्स पर 101.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर 91.5M और फेसबुक पर इनके फॉलोअर्स की संख्या 49 मिलियन है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
