Mumbai Rains: Uber go और OLA चार्ज कर रहे हैं मुंहमांगी कीमत
Mumbai Rains में लोगों की परेशानी की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Ubergo ने एक पेसेंजर से कुछ दूरी के लिए Rs 2000 चार्ज किए...
नई दिल्ली, टेक डेस्क। मायानगरी मुंबई बुधवार सुबह से लगाातार हो रही बारिश का सामना कर रही है, जिसकी वजह से लोगों का कहीं आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। वहां सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें रद कर दी गयी है। बीएमसी के आदेश के अनुसार मुंबई में आज स्कूल कॉलेज बंद है। यहां तक कि बारिश के कारण बाहर निकलने के लिए लोगों को Uber go और OLA ऐप का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। लेकिन Mumbai Rains के साथ ही Uber go और OLA भी लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्य से सामने आई जानकारी के अनुसार Uber go और OLA अपने पेसेंजर्स से मुंहमांगी कीमत वसूल रहे हैं।
Can someone tell that if we earn for eg.2000rs. Per day and spend accoedingly. What are we earning for???? #MumbaiRains pic.twitter.com/ybe7S0CdLT
— Sanjana Bhojwani (@sbhojwani2007) 4 September 2019
ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया गया है कि Mumbai Rain में लोगों को ट्रेवलिंग के लिए Uber go और OLA ऐप का इस्तेमाल करने पर लगभग 2000 रुपये तक चार्ज करना पड़ रहा है। जबकि उसी दूरी के लिए पहले 200 रुपये चार्ज लगता था। ऐसे में एक तरफ बारिश और अब दूसरी तरफ Uber go और OLA एक चिंता का विषय बन गया है।
This guy is on the platform somehow #MumbaiRains pic.twitter.com/H4ISzFgLDK — Ashish Kishor Pamak (@AshishPamak) 4 September 2019
सामने आई जानकारी के अनुसार Uber ऐप पर कैब बुक करने पर Uber go के लिए 1,430 रुपये, प्रीमियम के लिए 1,620 रुपये और पूल के लिए 1,215 रुपये तक का चार्ज देना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को बाहर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ रहा है।
Uber go और OLA द्वारा पेसेंजर से ली जा रही मनमानी कीमत का सबसे बड़ा कारण यह है कि मुंबई में बारिश की वजह से हुए जलभराव के कारण बस और ट्रेनों की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने के लिए Uber go और OLA का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।