विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP कैमरा वाले Motorola का फोन IMC 2026 में शोकेस, 7 साल तक मिलेगा Android अपडेट

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Motorola ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में अपने नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 की झलक दिखाई है।

Motorola Signature 27 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में किया शोकेस

Motorola Signature 27 को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में किया शोकेस

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन की झलक दिखाई है। मोटोरोला का फोसक इस फोन के साथ प्रीमियम हार्डवेयर, एडवांस इमेजिंग और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर है। मोटोरोला का अपकमिंग Signature 27 स्मार्टफोन कंपनी के अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट का डिवाइस है।

Motorola Signature 27 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला Signature 27 स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाले शुरुआती फोन में से एक है। Motorola स्मार्टफोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम और सिक्स-एंटीना सेटअप दिया गया है, जो कनेक्टिविटी और नेटवर्क इंप्रूव करता है। यह वर्कलोड, गेमिंग और मल्टीटास्टिंग में बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

इमेजिंग के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इस फोन का कैमरा सिस्टम 3.5-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन, क्वालकॉम इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और मोटरोला के वीडियो इन्हेंसमेंट इंजन के साथ इंप्रूव इमेज क्वालिटी, जूम फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलिटी ऑफर करता है। यह कैमरा सेटिंग अलग-अलग कंडीशन में बेहतर इमेज क्वालिटी ऑफर करता है।

इस फोन के ऑडियो के लिए कंपनी Bang & Olufsen के साथ पार्टनरशिप की है। यह पहली बार है कि Bang & Olufsen ने स्मार्टफोन के लिए ऑडियो ट्यून किया हो जो अपनी इमर्सिव म्यूजिक, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक साउंड के लिए जाना जाता है। यह फोन Android 17 पर आधारित इंटीग्रेटेड Google Gemini के एआई पावर्ड एसिस्टेंट के साथ आता है। Motorola के इस फोन को सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और सात सात तक के लिए सिक्योरिटी मेनटेनेंस अपडेट रिलीज किए जाएंगे।

Signature 27 स्मार्टफोन PANTONE कोल स्मोक और PANTONE कैपूलेट ओलिव कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। Motorola ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। उम्मीद है कंपनी जल्द इसे मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा सकता है।

यह भी पढ़ें- 9,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च करेगा OnePlus, Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस