विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola Signature 27 के कैमरे ने iPhone 18 Pro के पछाड़ा, DXOMARK रैंक में हासिल किया दूसरा स्थान

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:30 PM (IST)

Motorola Signature 27 ने DXOMARK ग्लोबल कैमरा रैंकिंग में 173 पॉइंट्स के साथ टॉप परफॉर्मेंस किया है।

Motorola Signature 27 ने DXOMARK कैमरा रैंकिंग में दूसरे स्थान हासिल किया।

Motorola Signature 27 ने DXOMARK कैमरा रैंकिंग में दूसरे स्थान हासिल किया।

HighLights

  1. मोटोरोला सिग्नेचर 27 ने DXOMARK में 173 अंक प्राप्त किए।

  2. एप्पल आईफोन 18 प्रो को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया।

  3. संतुलित कैमरा, प्राकृतिक स्किन टोन और सटीक एक्सपोजर प्रदान करता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Motorola ने अपना प्रीमियम Motorola Signature 27 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन ने लॉन्च के साथ ही ग्लोबल कैमरा रेंकिंग DXOMARK में टॉप परफॉर्मेंस किया है। मोटोरोला के इस फोन ने 6th एडिशन इमेज बेंचमार्क में 173 पॉइंट्स हासिल किए हैं। इस फोन Apple iPhone 18 Pro को पछाड़कर दूसरे पायदान पर कब्जा कर दिया है। एपल के फोन को 172 पॉइन्ट्स मिले हैं। पहले पायदान पर 175 पॉइंट्स के साथ Huawei Pura 80 Ultra है।

फर्स्ट जेन Motorola Signature स्मार्टफोन ने DXOMARK में 164 पॉइंट्स हासिल किए थे। इस तरह कंपनी ने 9 पॉइंट्स का इंप्रूवमेंट शो किया है। Signature 27 का कैमरा काफी बैलेंस है, जिससे क्लिक फोटो और वीडियो काफी बेहतर रिजल्ट हैं। मोटोरोला के फोन के Portraits का काफी बेहतर है। DXOMARK के मुताबिक, फेस इमेज नेचुरल स्किन टोन, एक्यूरेट एक्सपोजर और काफी डिटेल्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही फोन का कैमरा ग्रुप फोटोज भी काफी सही हैंडल करता है, जो लोगों पर ठीक से फोकस करता है।

Camera ranking

टेलीफोटो कैमरा लेंस इसके कैमरा सेटअप को और स्ट्रॉन्ग बनाता है। यह फोन 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है, जो क्लोज-अप शॉट्स को शानदार तरीके से कैप्चर करता है। इसके साथ ही 6X पर भी कैमरा क्वालिटी शानदार रहती है। इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी शानदार रहती है। DXOMARK ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कैप्चर इमेज में एक्सपोजर काफी एक्यूरेट है। इसके साथ ही कलर्स भी नेचुरल दिखते हैं। इसके साथ लो लाइट कंडीशन में भी नॉइज काफी कम है।

Motorola Signature 27 के कैमरा में कमी

DXOMARK ने बताया है कि कुछ स्थिति में मोटोरोला के इस फोन का कैमरा स्ट्रॉगल करता है। दूर से जूम करने पर कई बार रिजल्ट खास नहीं हैं। खासतौर पर डार्क सीन में कलर शिफ्ट और तस्वीर का कुछ हिस्से में डिटेल्स पूरी नहीं आती हैं। कई बार मूविंग सब्जेक्ट ब्लर कैप्चर होते हैं। ऐसे में अगर आप इसके कैमरे से एक्शन शॉट कैप्चर करते हैं तो आप रिजल्ट से निराश हो सकते हैं। यही प्रॉब्लम वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी देखने को मिलती है। इन सब के बावजूद मोटोरोला के स्मार्टफोन ने DXOMARK पर 173 पॉइंट्स हासिल किए हैं। यह फोन Huawei Pura 80 Ultra के बाद बेस्ट फोटोग्राफी स्मार्टफोन की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है।

यह भी पढ़ें- 12GB की रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27, 50MP कैमरा और 25W की फास्ट चार्जिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।