विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:30 AM (IST)

मोटोरोला अपना अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च करेगा। इसमें 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 12,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

7000mAh बैटरी वाला Motorola का प्रीमियम 5G फोन इस दिन आएगा, 200MP कैमरा और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना नया अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Motorola Signature 27 के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस स्मार्टफोन को अग्ले महीने भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

डिवाइस को हाल ही में India Mobile Congress (IMC) 2026 में भी दिखाया गया था। फोन में 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानते हैं

Motorola Signature 27 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Signature 27 में 6.78 इंच की 1.5K Extreme AMOLED Duo डिस्प्ले देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें Dolby Vision सपोर्ट के साथ 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। फोन में Tandem AMOLED टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है, जिससे एनर्जी एफिशिएंसी में 34 परसेंट तक सुधार हुआ है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। जबकि बेहतर कूलिंग के लिए फोन में ArcticMesh कूलिंग आर्किटेक्चर है। डिवाइस में बेहतरीन Wi-Fi 8 और बेहतर 5G कनेक्टिविटी के लिए 6-एंटीना ऐरे मिल रहे हैं।

Motorola Signature 27 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYTIA L910 प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। साथ ही फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल और 100x हाइब्रिड जूम सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। डिवाइस में Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Video Enhancement Engine सपोर्ट भी मिलेगा।

बैटरी और सिक्योरिटी फीचर्स भी खास

इतना ही नहीं इस फोन में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलेगी। जबकि सिक्योरिटी के लिए हार्डवेयर-लेवल ARM Memory Tagging Extension मिलेगा। फोन 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा।

फोन को दो कलर Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Olive ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा 9 दिसंबर को लॉन्च इवेंट में हो जाएगा। फोन को लॉन्च के बाद Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।