Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े डिस्प्ले कवर के साथ खास होगी मोटोरोला की नई पेशकश, अगले महीने लॉन्च हो सकता है Motorola Razr 40 Ultra

    By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
    Updated: Wed, 03 May 2023 10:18 AM (IST)

    Motorola Razr 40 Ultra मोटोरोला का नया डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra बहुत जल्द लॉन्च किया जा रहा है। माना जा रहा है कि नया डिवाइस 1 जून को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। (फोटो- जागरण)

    Hero Image
    Motorola Razr 40 Ultra May Launch Soon, Pic Courtesy- Jagran File

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला के अपकमिंग डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra को लेकर मार्केट में लंबे समय से चर्चा बनी हुई है। यूजर्स बेसब्री से नए डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि कंपनी नए स्मार्टफोन के लिए यूजर्स का इंतजार खत्म करने जा रही है। नए स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले महीने लॉन्च हो सकता है डिवाइस

    दरअसल कंपनी नए डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra को कई नए फीचर्स के साथ लाने की पूरी तैयारियों में है।

    रिपोर्ट्स का दावा है कि मोटोरोला अपने नए फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Razr 40 Ultra को 1 जून को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही नए डिवाइस के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के लेकर भी रिपोर्ट आई हैं।

    बड़ा डिस्प्ले लुभा सकता है ग्राहकों का दिल

    Motorola Razr 40 Ultra के खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में बड़ा कवर डिस्प्ले यूजर को लुभा सकता है। नए डिवाइस में यूजर्स को 6.9 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि डिवाइस के बैक पर यूजर को कंपनी 3.6 इंच का डिस्प्ले भी मिल सकता है।

    प्रोसेसर को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक यूजर को डिवाइस Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ मिल सकता है। Motorola Razr 40 Ultra यूजर के लिए 12 जीबी रैम ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है।

    तीन कलर ऑप्शन के साथ मिल सकता है डिवाइस

    Motorola Razr 40 Ultra को लेकर XDA-Developers की लेटेस्ट रिपोर्ट में कुछ जानकारियां मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि कंपनी Motorola Razr 40 Ultra को तीन कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है। डिवाइस को Black, Blue और Barberry कलर ऑप्शन के साथ खरीदने का मौका मिल सकता है।

    कीमत की बात करें तो माना जा रहा है फोन के 8GB RAM वेरिएंट को कंपनी 1200 euros (यानी 1,08,145 रुपये) में लॉन्च कर सकती है। फोन के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 12MP Sony IMX53 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

    सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस 32MP OmniVision OV32B40 फ्रंट कैमरे के साथ लाया जा सकता है। बता दें, मोटोरोला की ओर से नए डिवाइस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    comedy show banner