Moto G9 Plus दमदार बैटरी के साथ हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Motorola G9 Plus को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ स्पॉट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को TUV सर्टिफिकेशन साइट पर उसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola जल्द ही अपने G सीरीज के एक और स्मार्टफोन Motorola G9 Plus को लॉन्च करने वाली है। कुछ दिन पहले ही कंपनी के इस स्मार्टफोन को EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। Motorola G9 Plus को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ स्पॉट किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को TUV सर्टिफिकेशन साइट पर उसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। सामने आई नई जानकारी के मुताबिक, फोन को दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Motorola के G सीरीज के पिछले डिवाइसेज को भारत में काफी पसंद किया गया है।
TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Moto G9 Plus को मॉडल नंबर XT2087-1, XT2087-2 के नाम से स्पॉट किया गया है। फोन में 4,700mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, फोन 30W की फास्ट चार्जिंग और USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन के किसी अन्य फीचर्स के बारे में जानकारी सर्टिफिकेशन वेबसाइट द्वारा रिवील नहीं की गई है। फोन को स्टॉक Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। जैसा कि हमने कंपनी की पिछली डिवाइसेज में देखा है, इस स्मार्टफोन में भी रिंगनुमा कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो और प्रोट्रेट कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पंच-होल डिस्प्ले पैनल वाले सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन के बैक में रियर माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Motorola Moto G9 Plus को कंपनी अपनी इस सीरीज की पिछली डिवाइसेज की तरह ही मिड प्राइस रेंज में पेश कर सकती है। इसकी कीमत EUR 277.15 (लगभग 18,000 रुपये) हो सकती है।