विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द आ रहा मोटो का सस्ता फोल्डेबल Motorola Razr Plus 2023 स्मार्टफोन, इन खास फीचर से होगा लैस

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sun, 02 Apr 2023 01:40 PM (IST)

Motorola Razr Plus 2023 मोटोरोला बहुत जल्द मार्केट में Motorola Razr Plus 2023 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ...और पढ़ें

Motorola is expected to launch the Razr Plus 2023 soon
Motorola is expected to launch the Razr Plus 2023 soon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola Razr Plus 2023 के जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है। लेनोवो के एक बड़े कार्यकारी ने कुछ हफ्ते पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में पुष्टि की थी कि कंपनी रेजर स्मार्टफोन की अगली जेनरेशन पर काम कर रही है। मोटोरोला जल्द ही रेजर प्लस 2023 स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी का आगामी फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Flip 4 और OPPO Find N2 Flip को टक्कर देगा।

Motorola Razr Plus 2023 की डिटेल ऑनलाइन स्पॉट

मोटोरोला ने अभी तक आगामी फोल्डेबल फोन के लॉन्च डिटेल की पुष्टि नहीं की है। Razr Plus 2023 को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। एफसीसी पर लिस्टिंग आगामी रेजर फोल्डेबल फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि करती है। फोन के बारे में कुछ और जानकारियां भी लीक हुई हैं। 

Motorola Razr Plus 2023 की स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Razr Plus 2023 डिवाइस को FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2321 के साथ स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें 3,640mAh की बैटरी होगी। Motorola Razr 2022 में 3,500mAh की बैटरी दी गई है। पहले की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि मोटोरोला रेजर प्लस 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा लेकिन FCC लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Motorola Razr Plus 2023 के फीचर्स

पुरानी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोटोरोला रेज़र प्लस डिवाइस में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के समान 2.7 इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा। Motorola Razr 2022 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है जिसमें 12GB तक रैम है। अगस्त 2022 में चीन में लॉन्च किया गया और सिंगल सैटिन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Motorola Razr 2022 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,999 (लगभग 70,750 रुपये) है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 6,499 (लगभग 76,650 रुपये) और CNY 7,299 (लगभग 86,000 रुपये) है।