विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Motorola के 7000 mAh बैटरी वाले फोन पर डिस्काउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:00 PM (IST)

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल में Motorola G06 Power स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 7000 mAh ...और पढ़ें

Motorola के 7000 mAh बैटरी वाले फोन पर डिस्काउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Motorola के 7000 mAh बैटरी वाले फोन पर डिस्काउंट, 6.88 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों Big Billion Days Sale चल रही है जिसमें Motorola के बजट स्मार्टफोन Motorola G06 Power पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ये फोन 7000 mAh की बड़ी बैटरी, 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स से लैस है। बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश रहे लोगों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अगर आप इस सेल में कम कीमत पर बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Motorola G06 Power पर मिलने वाला ऑफर आपके बेस्ट हो सकता है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Motorola G06 Power पर डिस्काउंट

सेल में Motorola G06 Power को 19,999 रुपये की जगह सिर्फ 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म सीधे 30% तक का डिस्काउंट दे रहा है। चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर तो 1,650 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमत सिर्फ 12,349 रुपये रह जाती है।

वहीं, ICICI और HDFC बैंक के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां पुराना फोन को एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि एक्सचेंज की असली वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Motorola Moto G06 Power के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला मोटो G06 पावर में 6.88 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 मिल रहा है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है, जिसके साथ 4GB से 8GB तक RAM जिसे 'RAM बूस्ट' के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 256GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का AI-पावर्ड रियर कैमरा है। साथ ही इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा, IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर