विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हुई मोटो 360 स्मार्टवॉच, जल्द ही होगी भारत में लांच

By Edited By:
Published: Sat, 20 Sep 2014 07:32 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोटोरोला ने अपनी स्मार्टवॉच मोटो- 360 को भारत में प्रस्तुत किया है। कंपनी द्वारा इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मोटोरोला ने अपनी स्मार्टवॉच मोटो- 360 को भारत में प्रस्तुत किया है। कंपनी द्वारा इस डिवाइस को ऑनलाइन रिटेल स्टोर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल डिवाइस की कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है पर संभावना है कि जल्द ही कीमत की घोषणा कर दी जाएगी।

अपने डिवाइस को भारतीय ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए मोटोरोला ने फिर से फ्लिपकार्ट के साथ हाथ मिलाया है। फिलहाल वेबसाइट पर जेन-2 का मोटो जी बिक्री के लिए उपलब्ध है और आशा है कि जल्द ही मोटो- 360 स्मार्टवॉच का स्टॉक भी डाला जाएगा।

मोटोरोला मोटो- 360 स्मार्टवॉच एक गूगल एंड्रायड वियर डिवाइस है जो एंड्रायड 4.3 या इससे उच्च किसी भी वर्जन वाले डिवाइस को सपोर्ट कर सकता है। इस वॉच का डिस्प्ले गोल आकार में है जो दिखने में बेहद आकर्षक है। डिवाइस में 1.56 इंच बैकलिट डिस्प्ले, 320 X 290 पिक्सल रेजोल्यूशन, डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सुरक्षा, 320 एमएएच बैटरी, टैक्सास इंस्ट्रूमेंट ओएमएपी3 प्रोसेसर, 512एमबी रैम व 4जीबी इंटरनल मेमोरी है।

मोटोरोला की यह वॉच अन्य स्मार्टवॉच से कुछ अलग है क्योंकि इसमें पैडोमीटर, हार्ट रेट मॉनिटर व हार्ट ऐक्टिविटी जैसी खास एप्स मौजूद हैं। इसके अलावा इस गैजेट में वॉइस कंट्रोल सपोर्ट व 4.0 वर्जन का ब्लूटूथ है।

मोटो 360 स्मार्टवॉच को आप मेसेज भेजने, रिमाइंडर लगाने, मौसम का हाल जानने व साथ ही मार्ग पूछने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इतनी सारी विशेषताओं के बाद विशेषज्ञों द्वारा इस गैजेट की कीमत पर विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन ग्राहकों को यह आशा है कि कंपनी द्वारा डिवाइस की वही कीमत लगाई जाएगी जिसकी बदौलत डिवाइस पैसा वसूल भी लगे व इसकी बिक्री में मुनाफा भी मिले।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।