10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 68W फास्ट चार्जिंग भी
मोटोरोला ने भारत में अपना नया Moto Pad 70 लॉन्च किया है, जिसमें 5G कनेक्टिविटी, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 10,200mAh की बड़ी बैटरी जैसी खूबियां हैं। यह टैबलेट 15 अगस्त से Flipkart और Motorola की वेबसाइट पर ₹33,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट लॉन्च, 12.1-इंच 2.5K डिस्प्ले और 68W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने इंडियन मार्केट में अपना नया Moto Pad 70 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो अपने पर्सनल और ऑफिस के काम, पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव टास्क के लिए एक टैबलेट चाहते हैं। इस शानदार टैबलेट में स्लिम डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी, Android 16, बड़ी बैटरी और इन-बॉक्स स्टाइलस जैसी कई प्रीमियम खूबियां मिल रही हैं।
कंपनी का दावा है कि ये टैबलेट अपने सेगमेंट के सबसे पतले और हल्के 5G टैबलेट्स में से एक है। इसकी सेल भारत में 15 अगस्त से Flipkart, Motorola की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Moto Pad 70 की कीमत और लॉन्च ऑफर
- टैबलेट के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹33,999
- टैबलेट के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹36,999
टैबलेट को आप Pantone Sea Angel कलर में खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर के तहत टैबलेट पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट करने पर ₹5,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे टैबलेट को और कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।
Moto Pad 70 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 12.1-इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले मिल रहा है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट के साथ आता है। ज्यादा देर तक इस्तेमाल के लिए टैबलेट में TÜV Rheinland Eye Care सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।
बेहतर एंटरटेनमेंट के लिए टैबलेट में Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स मिल रहे हैं, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है।
टैबलेट 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन भी मिल रहा है। माइक्रोSD कार्ड की मदद से टैबलेट की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात ये है कि 68W का चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।
Moto Pad 70 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, IP52 रेटिंग और Smart Connect जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।