विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम दाम में ज्यादा फीचर बड़े ब्रांडों पर भारी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 12 Sep 2015 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2015 07:59 PM (IST)

स्मार्टफोन बाजार में स्थापित और बड़े ब्रांडों पर हाल में भारत में उतरे चीन के मोबाइल हैंडसेट कीमत और फीचर के लिहाज से भारी पड़ सकते हैं। कम कीमत में ज्यादा और बेहतर फीचर देकर इन कंपनियों ने अपनी पैठ बनाना शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । स्मार्टफोन बाजार में स्थापित और बड़े ब्रांडों पर हाल में भारत में उतरे चीन के मोबाइल हैंडसेट कीमत और फीचर के लिहाज से भारी पड़ सकते हैं। कम कीमत में ज्यादा और बेहतर फीचर देकर इन कंपनियों ने अपनी पैठ बनाना शुरू कर दिया है। दो महीने से भी कम समय में वीवो का एक्स 5प्रो अपनी खासियतों के चलते स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों में लोकप्रिय होता जा रहा है।

वीवो स्मार्टफोन इंडिया की तरफ से भारतीय बाजार में उतारा गया एक्स 5 प्रो खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो मोबाइल फोन में स्टाइल पसंद करते हैं। इसका स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की मेमोरी (जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है) स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिहाज से इसे आकर्षक बनाते हैं। भविष्य के लिहाज से यह 4जी एलटीई नेटवर्क के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि डाटा के इस्तेमाल में किसी तरह की रुकावट न आए।

दुनिया को बदलेगी 5 G टेक्नोलॉजी: Huawei

एंड्रॉयड 5.0 पर आधारित एक्स 5 प्रो को कीमत के लिहाज से भी कंपनी ने आकर्षक बनाया है। केवल 27,980 रुपये में उपलब्ध यह फोन इस तरह के फीचर वाले अन्य बड़े ब्रांडों की तुलना में ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित करता है। यही वजह है कि इस श्रेणी के अन्य फोन युवा ग्राहकों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आकर्षक लुक वाले एक्स 5 प्रो 2450 एमएएच की जबरदस्त क्षमता वाली बैटरी और बैटरी स्टेमिना मोड की मदद से इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। अगले महीने से कंपनी इसका भारत में निर्माण शुरू कर रही है। एक्स 5 प्रो का हाई फाई म्यूजिक के लिए खास ऑडियो चिप व 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा यूजर की हर तरह की जरूरतों को पूरा करते हैं।

ये Apps बचाएंगे आपके स्मार्टफोन का डाटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।