विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mobiles Bonanza सेल आज से शुरू, 50,000 रुपए तक के डिस्काउंट पर सस्ते में महंगे फोन खरीदने का मौका

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2020 06:36 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 07:57 AM (IST)

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Mobile Bonanza सेल आज यानी 26 अगस्त से शुरुआत हो गई है। यह दो दिवसीय सेल 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

Mobiles Bonanza सेल आज से शुरू, 50,000 रुपए तक के डिस्काउंट पर सस्ते में महंगे फोन खरीदने का मौका
Mobiles Bonanza सेल आज से शुरू, 50,000 रुपए तक के डिस्काउंट पर सस्ते में महंगे फोन खरीदने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क. ई-कॉमर्स साइट Flipkat पर  Mobile Bonanza सेल आज यानी 26 अगस्त से शुरुआत हो गई है। यह दो दिवसीय सेल 28 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहक महंगे स्मार्टफोन को सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे। सेल में हर ब्रांड के मोबाइल पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही पुराने स्मार्टफोन पर 1000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।  

Mobile Bonanza ऑफर 

  • Mobile Bonanza सेल में फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola razr पर सबसे ज्यादा करीब 50,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की वास्तविक कीमत 1,49,999 रुपए है। लेकिन सेल में इसे 99,000 रुपए में खरीदा जा सकेगा। साथ ही फोन को 8,750 रुपए की EMI पर खरीदने का मौका होगा। 
  • ब्रांड न्यू iphone SE फोन को 42,500 की बजाय 35,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वही iphone XR स्मार्टफोन 6,501 रुपए की छूट के साथ 45,999 रुपए में आएगा। साथ ही फोन को 5,111 रुपए प्रतिमाह की EMI पर भी घर ले जा सकेंगे। इसके अलावा Mobile Bonanza सेल में iphone 11 सीरीज के मोबाइल को 63,000 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वही HDFC कार्ड पर 5000 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
  • फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 सेल में 5,000 रुपए की छूट के साथ उपलब्ध रहेगा। वही POCO X2 पर 1,500 रुपए की छूट दी जा रही है, जबकि Oppo Reno2 F का 6GB मॉडल 2,000 रुपए की छूट के साथ 17,900 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।  
  • 13+2MP रियर कैमरे और 4230mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन Oppo A5s को 5 हजार रुपए की छूट के साथ 12,990 रुपए की बजाय 7,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वही Realme X50 pro 5G फोन 39,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 

  • Mobile Bonanza सेल में Realme X2 pro के 128GB स्टोरेज मॉडल पर 3 हजार रुपए की छूट दी जा रही है। ऐसे में यह फोन 29,999 रुपए की बजाय 26,999 रुपए में आएगा। iQOO3 स्मार्टफोन 6 हजार रुपए की छूट के साथ 31,990 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।