विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ ₹11,999 में नया 5G फोन: 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Mon, 12 Oct 2026 09:08 AM (IST)

Mivi One 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल में बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ ₹11,999 में उपलब्ध है। यह फोन 6000mAh बैटरी, ...और पढ़ें

सिर्फ ₹11,999 में नया 5G फोन: 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

सिर्फ ₹11,999 में नया 5G फोन: 6000 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप कम बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Mivi One 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट की सेल में ये फोन सिर्फ ₹11,999 में मिल रहा है। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी देखने को मिल रही है, जो लंबा बैटरी बैकअप देने में मदद कर सकती है।

साथ ही इस फोन में 50MP का कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिल रहा है। ऐसे में कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और दमदार बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए ये डील आकर्षक हो सकती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Mivi One 5G पर डिस्काउंट ऑफर

Flipkart की सेल में इस नए Mivi One 5G के को 21,999 रुपये की जगह सिर्फ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इस तरह मोबाइल पर 41% यानी 9,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत और कम हो सकती है जो इस डील को और खास बनाती है।

ICICI बैंक और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं, Flipkart Axis बैंक और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 650 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इन ऑफर्स के साथ फोन की कीमत सिर्फ 11,999 रुपये तक हो सकती है। वहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 11,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

Mivi One 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Mivi One 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB की एक्सपैंडेबल UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है।

इसके अलावा फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग भी मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डेप्थ सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है। डिवाइस में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर