यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एंड्रायड व आइओएस प्लेटफार्म पर आ रहा माइक्रोसॉफ्ट का ‘कोर्टाना’
अपने विंडोज फोंस पर माइक्रोसॉफ्ट अपना पर्सनल असिस्टेंट कोर्टाना चला रहा है और विंडोज 10 आने के बाद डेस्कटॉप पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली। प्रोजेक्ट ‘आइंस्टीन’ के रिसर्च का उपयोग करते हुए माइक्रोसॉफ्ट अपने कंपीटिटर एपल के सिरी के एडवांस वर्जन पर काम कर रहा है।
अपने विंडोज फोंस पर माइक्रोसॉफ्ट अपना पर्सनल असिस्टेंट कोर्टाना चला रहा है और विंडोज 10 आने के बाद डेस्कटॉप पर नया वर्जन चलाएगा। इसके बाद कोर्टाना स्टैंडअलोन एप की तरह उपलब्ध होगा और इसका उपयोग एपल इंक के आइओएस वाले और गूगल इंक के एंड्रायड के फोन व टैबलेट के साथ चलेगा।
माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च के मैनेजिंग डायरेक्टर एरिक होर्विट्ज ने बताया, ‘इस तरह की टेक्नोलॉजी जो इमेल को पढ़ सकती है, कोर्टाना के अगले रोल आउट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।’
कंपनी ने अपने विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में कोर्टाना को जोड़ दिया है। जो पीसी में इस साल के अंत तक आ जाएगा।
वीडियो गेम सीरीज ‘हैलो’ के एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैरेक्टर का नाम कोर्टाना है।
एपल के सिरी के जवाब में माइक्रोसॉफ्ट ने अपना कोर्टाना उतारा है, वैसे फीचर्स को देखें तो कोर्टाना एक कदम आगे है। सिरी को सवालों जैसे मंजिल के डायरेक्शन पाने या रिमाइंडर या कैलेंडर इवेंट को सेट करने के लिए डिजायन किया गया है वहीं कोर्टाना इससे आगे बढ़कर नोटिफिकेशंस उपलब्ध कराता है और जहां उचित हो वहां अपडेट्स भी देता है।
यदि माइक्रोसॉफ्ट कोर्टाना को अन्य प्लेटफार्म पर दे रहा है तो यह काफी महत्वपूर्ण मुद्दा है। एपल का सिरी विशेष तौर पर आइओएस के लिए है और इसके सॉफ्टवेयर को केवल कंपनी ही कंट्रोल कर सकती है, और यह कभी भी दूसरे प्लेटफार्म पर काम नहीं कर सकता है। गूगल का भी अपना पर्सनल असिस्टेंट है, गूगल नाउ जो केवल एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए ही है।