विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! Microsoft विंडोज का करते हैं इस्तेमाल, तो तुरंत कर लें विंडोज अपडेट

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sun, 02 Jun 2019 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 03:49 PM (IST)

Microsoft ने चेतावनी जारी की है की ग्लोबली करीब 1 मिलियन कम्प्यूटर्स Wannacry की तरह के मैलवेयर की चपेट में आ सकते हैं।

सावधान! Microsoft विंडोज का करते हैं इस्तेमाल, तो तुरंत कर लें विंडोज अपडेट
सावधान! Microsoft विंडोज का करते हैं इस्तेमाल, तो तुरंत कर लें विंडोज अपडेट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Microsoft ने चेतावनी जारी की है की ग्लोबली करीब 1 मिलियन कम्प्यूटर्स Wannacry की तरह के मैलवेयर की चपेट में आ सकते हैं। Wannacry पूरी दुनिया में 2017 में फैला था। इस मालवेयर से कई बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था। सॉफ्टवेयर कंपनी Microsoft को रिमोट डेस्कटॉप सेवाओं में Wormable मालवेयर के होने का पता चला है, जो अपने-आप फैल सकता है। कंपनी ने अपनी दूसरी अडवाइसरी जारी की है। इसमें कंपनी ने यूजर्स से अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है। सिस्टम को अपडेट करने पर यूजर्स BlueKeep मालवेयर अटैक से बच सकते हैं।

MSRC के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट को कन्फर्म है की अभी भी यह जोखिम मौजूद है। अभी फिक्स को रिलीज हुए दो हफ्ते ही हुए हैं और अब तक कोई परेशानी नहीं आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की हम खतरे से बाहर हैं। हमारी राय समान है। हम यह सलाह देते हैं सभी सिस्टम्स को जल्द से जल्द अपडेट कर दिया जाए। यह बग 'critical' है जो विंडोज XP, विंडोज 7 और सर्वर ऑपरेटिंग सिस्टम को प्रभावित कर रहे हैं।

Samsung के इस साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

इन ऑपरेटिंग सिस्टम को कॉर्पोरेट में ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। Vulnerability को सिस्टम लेवल पर कोड रन करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे डाटा के साथ कंप्यूटर का फुल एक्सेस मिल जाता है। खराब स्थिति यह है की इससे इंटरनेट से जुड़े कसी भी कंप्यूटर पर किसीको भी अटैक करने की आजादी मिल जाती है। इस नए बग का असर सिर्फ Windows 8 और Windows 10 पर नहीं पड़ रहा।

यह भी पढ़ें: 

पेन ड्राइव फॉर्मेट नहीं हो रही या आ गई है कोई खराबी, इन तरीकों से करें ठीक

PUBG Addiction: 6 घंटे तक लगातार गेम खेलने के बाद 16 साल के लड़के की हुई मौत

Samsung से लेकर Vivo तक Rs 30,000 के अन्दर आने वाले हैं ये हैं Best Buy स्मार्टफोन्स

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप