Move to Jagran APP

Microsoft कर रही है TikTok को खरीदने की प्लानिंग, जल्द हो सकती है डील

भारत सरकार ने पिछले दिनों 59 चाइनीज ऐप को बैन किया था जिसमें TikTok भी शामिल था और अब भारत के बाद अमेरिका में भी TikTok पर संकट के बादल छाए हुए हैं

By Renu YadavEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 02:17 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 02:17 PM (IST)
Microsoft कर रही है TikTok को खरीदने की प्लानिंग, जल्द हो सकती है डील
Microsoft कर रही है TikTok को खरीदने की प्लानिंग, जल्द हो सकती है डील

नई दिल्ली, टेक डेस्क। शॉर्ट वीडियो मेकिंग एंड शेयरिंग ऐप TikTok को पिछले काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भारत सरकार ने यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए कुल 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिनमें TikTok भी शामिल था। भारत के बाद अब दुनिया के कई देश TikTok पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत के बाद अमेरिका में भी इस ऐप पर बैन लगाया जा सकता है और ऐसे में Microsoft अब TikTok को खरीदने की प्लानिंग कर रही है। 

loksabha election banner

भारत में TikTok के बैन होने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पोम्पियो कई बार TikTok को लेकर बयान दे चुके हैं कि जल्द ही इसे अमेरिका में बैन किया जा सकता है। New York Times की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TikTok जल्द ही अपने पेरेंट कंपनी ByteDance से अलग हो जाएगी। क्योंकि अमेरिकी कंपनी Microsoft TikTok को खरीदना चाहती है। जिसके बाद TikTok चाइनीज न होकर एक अमेरिकी ऐप बन जाएगा। 

​इससे पहले भी सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्लान है कि TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance उसकी ओनरशिप को बेच दें और अब खबर है कि TikTok की ओनरशिप को Microsoft खरीद सकती है। उम्मीद की जा रही है Microsoft और TikTok के बीच सोमवार तक यानि 3 अगस्त तक डील फाइनल हो सकती है। जिसके बाद ByteDance और Microsoft इस डील की घोषणा करेंगी। 

वैसे बता दें कि भारत में 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है और भारत के इस कदम का अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी हम गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में TikTok को बैन करने के बारे में सोच रहे हैं। TikTok की लोकप्रियता की बात करें तो साल 2019 में भारत के 60 फीसदी मार्केट पर चीनी ऐप्स का कब्जा था। Tiktok ऐप ने अकेले 300 मिलियन से डाउनलोड हासिल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.