Microsoft डील से हुई बाहर, इस दिग्गज कंपनी को मिल सकती है Tiktok की कमान
ByteDance और दिग्गज टेक कंपनी Microsoft के बीच Tiktok खरीददारी को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी।
नई दिल्ली, रॉयटर्स. Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स की बिक्री को लेकर लंबे वक्त से बातचीत का दौर जारी था। इस बातचीत के दौर में सबसे पहला नाम Microsoft कंपनी का आया था। हालांकि अब Microsoft कंपनी इस डील से हट गयी है। Microsoft की तरफ से साफ कर दिया गया है कि चाइना बेस्ड ByteDance कंपनी Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स को Microsoft को नही बेचेगी। इस डील के अंजाम तक न पहुंचाने की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही मिली है। लेकिन इतना जरूर है कि Tiktok की मुख्य कंपनी ByteDance और दिग्गज टेक कंपनी Microsoft के बीच Tiktok खरीदारी को लेकर लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी।
Microsoft says Bytedance won't sell TikTok's US operations to it: Reuters
— ANI (@ANI) September 14, 2020
रिपोर्ट्स के मुताबिक Tiktok की ओनर कंपनी Bytedance ने Microsoft के मुकाबले Oracle कंपनी को ज्यादा अहमियत दी है। ऐसे में tiktok की कमान Microsoft की बजाय Oracle को मिलने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नए डेवल्पमेंट के तहत Oracle कंपनी अमेरिका में ByteDance की टेक्नोलॉजी पार्टनर बन सकती है। मतलब Oracle कंपनी को अमेरिकी यूजर्स के डाटा के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी मिल जाएगी। बता दें कि Oracle ने पिछले दिनों Tiktok की खरीदारी में दिलचस्पी दिखायी थी। और पिछले कुछ दिनों से Oracle और Tiktok के बीच बातचीत भी जारी थी। हालांकि इस मामले से जुड़े लोगों ने फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। Microsoft की तरफ से रविवार को कहा गया था कि खरीदारी की प्रक्रिया को Tiktok की तरफ से रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर Tiktok की तरफ से कोई बयान नही आया है।
ट्रंप से मिली थी Tiktok को बंद करन की धमकी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले माह Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स की बिक्री का आदेश दिया था। साथ ही ऐसा न होने पर पॉप्युलर शार्ट वीडियो ऐप Tiktok को बंद करने की धमकी दी थी। ट्रंप ने Tiktok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया था। साथ ही आरोप लगाया था कि Tiktok अमेरिकी नागरिकों का डाटा चीनी की कम्यूनिस्ट सरकार को भेजती है।
Tiktok के लिए अमेरिका बड़ा बाजार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Bytedane को Tiktok के अमेरिकी ऑपरेशन्स को बेचने के लिए 15 सितंबर तक का वक्त दिया था। ट्रंप सरकार की Tiktok बैन करने की धमकी के खिलाफ Tiktok ने मुकदमा भी दायर किया है। Tiktok के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है, जहां 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स है। अमेरिका में Tiktok को 17.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।