विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्यूल रियर कैमरा और 3950mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Micromax iOne Note, पढ़ें डिटेल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 01 Oct 2019 08:01 AM (IST)

Micromax iOne Note वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच ड्यूल रियर कैमरा और 3950 एमएएच बैटरी से लैस होगा। खबरों की मानें तो इस फोन को जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा

ड्यूल रियर कैमरा और 3950mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Micromax iOne Note, पढ़ें डिटेल्स
ड्यूल रियर कैमरा और 3950mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Micromax iOne Note, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Micromax ने अपने नए स्मार्टफोन iOne Note के लिए टीज किया है। यह फोन वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, ड्यूल रियर कैमरा और 3950 एमएएच बैटरी से लैस होगा। खबरों की मानें तो इस फोन को जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लिए बनाए गए डेडिकेटेड पेज पर इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स रिवील की हैं। आपको बता दें कि Micromax iOne को इस वर्ष मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था।

Micromax iOne Note की डिटेल्स: इस फोन की लॉन्च तारीख की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। इसके डेडिकेटेड पेज पर बताया गया है कि Micromax iOne Note में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दी गई है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा और फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। इसे ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ पेश किया गया है। इसे कई कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.088 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1560 है। इसमें V Notch दिया गया है। यह फोन 1.6 गीगाहर्ट्ज+ 1.25 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस होगा। साथ ही इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी। इसकी स्टोरेज को 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें मल्टी-शॉट और नाइट मोड दिया गया है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मौजूद है।

Micromax iOne Note को पावर देने के लिए 3950 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 500 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 8 घंटे का ब्राउजिंग टाइम देने में सक्षम है। इसमें 18 घंटे का टॉक टाइम दिया गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।