Mi TV के लिए रोल आउट हुआ PatchWall 3.0, जुड़े 20 से ज्यादा कंटेंट प्लेटफॉर्म
Xiaomi ने अपने स्मार्ट टीवी Mi TV के लिए PatchWall 3.0 अपडेट रोल आउट किया है। नए अपडेट के साथ ही यूजर्स को कई इंटेलिजेंट फीचर्स भी मिलेगें। (फोटो साभार- Xiaomi India)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी बनाने वाली कंपनी Xiaomi ने अपने Mi TV के लिए लेटेस्ट PatchWall 3.0 अपडेट रोल आउट कर दिया है। भारतीय यूजर्स को Mi स्मार्ट टीवी का ये लेटेस्ट अपडेट मिलेगा। नए PatchWall 3.0 अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स और कंटेंट प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। हाल ही में लॉन्च हुए Disney+ Hotstar के साथ-साथ कई नए कंटेंट पार्टनर्स के OTT प्लेटफॉर्म भी Mi List में जोड़ी गई है। इसके अलावा यूजर इंटरफेस (UI) में भी काफी बदलाव किया गया है। Patchwall 3.0 के साथ यूजर इंटरफेस में एनिमेशन भी मिलेगा। इस अपडेट को Mi TV के 6 मॉडल्स के लिए रोल आउट किया गया है।
Introducing the all-new #PatchWall3.0, the latest version of #MiTV’s intelligent content-first. New features:
> Sports Page Powered by @DisneyPlusHS
> Universal Search
> All-New Design
> Live News
> Comprehensive Kids Channel
> 20+ Content Partners
> Smart Curation pic.twitter.com/2YVVRZtMFE— Mi TV India for #MiFans (@MiTVIndia) April 6, 2020
Mi TV India ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। ट्विटर पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, PatchWall 3.0 के साथ लेटेस्ट इंटेलिजेंट कंटेंट फर्स्ट का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा। इसमें Disnsy Plus Hotstar के जरिए नए स्पोर्ट्स पेज का एक्सेस मिलेगा। साथ ही इसमें यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। नए अपडेट के साथ नया डिजाइन, लाइव न्यूज, किड्स चैनल समेत 20 से ज्यादा कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।
Xiaomi ने अपने पैच नोट में लिखा है कि यूजर्स को सभी स्पोर्ट्स प्रोग्राम एक क्लिक के जरिए मिलेंगे। इसमें यूजर्स भारत में आयोजित होने वाले स्पोर्टिंग इवेंट्स जैसे की प्रो-कबड्डी, क्रिकेट और टेनिस आदि को एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा Xiaomi ने 20 से ज्यादा कंटेंट प्रोवाइडर्स जैसे कि Docubay and Lattu Kid जैसे OTT प्लेटफॉर्म को इसमें जोड़ा है। बच्चों को इसके जरिए 1,500 घंटे तक का प्रोग्राम मिलेगा।
ये सभी नए चैनल्स Mi List में मिलेंगे, जिसमें अलग-अलग जीनर्स के तहत यूजर्स इसे स्पॉट कर पाएंगे। Mi TV यूजर्स को PatchWall 3.0 का अपडेट Mi TV4A, Mi TV 4C Pro, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4 Pro, Mi TV 4X और Mi TV 4X Pro के लिए मिलेगा। यूजर्स आज से ही इस अपडेट को डाउनलोड कर सकेंगे। अपने स्मार्ट टीवी को अपडेट करने के लिए यूजर्स को टीवी को Wi-Fi या LAN के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा।