Move to Jagran APP

Mi Super Sale 2020: भारी डिस्काउंट के साथ Redmi Note 8 Pro को खरीदने का मौका

Mi Super Sale 2020 हम आपको Redmi Note 8 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह फोन यूजर्स के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाने में कामयाब रहा है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 03:25 PM (IST)
Mi Super Sale 2020: भारी डिस्काउंट के साथ Redmi Note 8 Pro को खरीदने का मौका
Mi Super Sale 2020: भारी डिस्काउंट के साथ Redmi Note 8 Pro को खरीदने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कपनी Xiaomi ने Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आज इस सेल का तीसरा दिन है। इस दौरान Redmi Note 7 Pro, Redmi K20 Series, Poco F1 समेत कई स्मार्टफोन्स को बेहद कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं बल्कि यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर और No Cost EMI जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही कई बैंक और फोन प्रोटेक्शन डील्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। वैसे तो यहां कई ऑफर्स पर डिस्काउंट उपलब्ध है। लेकिन हम आपको Redmi Note 8 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह फोन यूजर्स के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाने में कामयाब रहा है।

prime article banner

Redmi Note 8 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट: इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ ही 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह डिस्काउंट पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ही मिलेगा। इस फोन को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। वहीं, Mi Screen Protect के तहत फोन की स्क्रीन का एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर किया जाएगा। वहीं, Mi Protect के तहत फोन का एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर किया जाएगा।

इस वेरिएंट के अलावा फोन दो अन्य वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसका दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन को शैडो ब्लैक, गामा ग्रीन, इलेक्ट्रिक ब्लू और हेलो व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसके सभी वेरिएंट्स को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है।  

Redmi Note 8 Pro के फीचर्स: 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। यह फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडिया हेलियो जी90टी प्रोसेसर मौजूद है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस उपलब्ध है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.