Mi Super Sale 2020: Redmi Note 8 Pro पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
Mi Super Sale 2020 एक बार फिर से शुरू की गई है और इस सेल में आप कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Xiaomi ने एक बार फिर से Mi Super Sale का आयोजन किया है। यह सेल 1 फरवरी से शुरू हो गई और 7 फरवरी तक जारी रहेगी। आज सेल का तीसरा दिन और इसमें आप Redmi Note 8 Pro समेत कई स्मार्टफोन को उनकी मौजूदा कीमत से कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फोन की खरीददारी के लिए ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर चल रही इस सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi K20, Redmi K20 Pro, Redmi Note 8 Pro को नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Mi Super Sale में कंपनी के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को भारी डिस्काउंट ऑफर के साथ ही नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा यूजर्स इस स्मार्टफोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी प्राप्त कर सकते हैं। 64 मेगापिक्सल वाले इस स्मार्टफोन को Mi Super Sale में केवल 14,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में यह फोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Redmi Note 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन में 1080 x 2340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Helio G90T प्रोसेसर से लैस है और इसमें पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में यूजर्स को 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।